फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पवन सिंह ने आम्रपाली को किस बात के लिए सराहा? भोजपुरी अभिनेत्री हुईं भावुक; पोस्ट में लिखा- हिम्मत बनकर साथ…

Wed, 12 Aug 2026 07:34 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Pawan Singh Praise Amrapali Dubey: बीते दिनों रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ में अभिनेत्री आम्रपाली दुबे ने बच्चा गोद लेने की इच्छा जाहिर की। इस बात के लिए अब अभिनेता पवन सिंह ने अभिनेत्री को सराहा है। आम्रपाली ने भी पवन सिंह की सराहना पर प्रतिक्रिया देते हुए एक इंस्टाग्राम पोस्ट साझा की है। 

विज्ञापन
भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह और अभिनेत्री आम्रपाली दुबे - फोटो : इंस्टाग्राम@aamrapali1101
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार पवन सिंह ने अभिनेत्री आम्रपाली दुबे की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ की। बच्चा गोद लेने के उनके फैसले पर एक इंस्टाग्राम पोस्ट साझा करते हुए लिखा, ‘पंडित जी (आम्रपाली को पवन सिंह इसी नाम से पुकारते हैं) गोद लेना सिर्फ एक बच्चे को अपनाना नहीं, एक पूरी जिंदगी को अपना लेना है। आपके इस खूबसूरत फैसले को सलाम।’ 

विज्ञापन

आम्रपाली ने पवन सिंह की यह पोस्ट अपने इंस्टाग्राम पर री-पोस्ट करते हुए भावुक संदेश लिखा है। जानिए, अपनी पोस्ट में आम्रपाली क्या लिखती हैं। 

आम्रपाली किस बात के लिए कृतज्ञ हैं? 

आम्रपाली अपनी पोस्ट में पवन सिंह के लिए लिखती हैं, ‘बहुत बहुत धन्यवाद पवन सिंह जी। जिसके पास इतना अच्छा परिवार और आप जैसे दोस्त हों, तो उसकी जिंदगी में हर निर्णय सफल होंगे। आप सब मेरी हिम्मत बनकर साथ खड़े रहे।’

आम्रपाली दुबे आगे लिखती हैं, ‘हमेशा आपकी दोस्ती के लिए कृतज्ञ रहूंगी।’

 

भोजपुरी सिनेमा की टॉप अभिनेत्री हैं आम्रपाली
आम्रपाली दुबे भोजपुरी सिनेमा में जाना-माना नाम हैं। वह भोजपुरी सिनेमा की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्री हैं। आम्रपाली दुबे एक फिल्म के लिए लगभग 20 से 30 लाख चार्ज करती हैं। उनकी सोशल मीडिया पर भी फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। इंस्टाग्राम पर उनके लगभग 5 मिलियन फॉलोअर्स हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आम्रपाली दुबे - फोटो : इंस्टाग्राम@aamrapali1101

क्यों चर्चा में है रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’?
‘भोजपुरी बवाल’ एक रियलिटी एंटरटेनमेंट शो है, इसमें पवन सिंह, दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे मुख्य कलाकार हैं। यह सभी भोजपुरी सिनेमा के बड़े नाम हैं। शो में अपने बारे में यह कलाकार कई बातें बता रहे हैं, जिसके बाद विवाद भी खड़े होने लगे हैं। यह शो 02 अगस्त 2026 से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रहा है।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें