फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pawan Singh: एलन मस्क ने ट्वीट किया पवन सिंह का गाना 'लगावेलू जब लिपिस्टिक'? मामला कुछ और ही निकला

Sat, 05 Nov 2022 07:16 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
एलन मस्क, पवन सिंह - फोटो : social media
विज्ञापन

भोजपुरी अभिनेता और सिंगर पवन सिंह का गाना 'लॉलीपॉप लागेलू' जबरदस्त हिट गाना है। इस गाने पर लोग पार्टियों में जमकर डांस करते हैं। फिलहाल अब ये गाना और इसके सिंगर पवन सिंह एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं और दरअसल इसकी शुरुआत एक ट्वीट से हुई, जिस पर पवन सिंह ने रिएक्शन दिया है। तो चलिए जानते हैं पूरा माजरा।

विज्ञापन

फर्जी आईडी से ट्वीट किया गया था पवन सिंह का गाना
एलन मस्क ने जब से ट्वीट की डील की है, तब से वह लगातार चर्चा में बने हुए हैं। अपने एक के बाद एक फैसलों से वह आम से लेकर खास तक को हैरान कर रहे हैं और लगातार ट्विटर पर सक्रिय हैं। इसी बीच उनके नाम से फर्जी अकाउंट्स से भी खूब ट्वीट किए जा रहे हैं। हाल ही में एलन मस्क के नाम से बनी एक फर्जी ट्विटर आईडी से पवन सिंह का गाना ट्वीट किया गया है।

 

Vivek Oberoi: विवेक ओबेरॉय को उच्च न्यायालय से मिली राहत, साल 2003 के कथित धोखाधड़ी मामले में रद्द हुई याचिका

पवन सिंह का रिएक्शन वायरल
सिंगर पवन सिंह ने जैसे ही ये ट्वीट देखा तो उन्होंने बिना सोचे समझे इस पर  रिप्लाई कर दिया। कि ये आईडी सही है या नहीं। हालांकि पवन सिंह ने  एलन मस्क को जिस आईडी से टैग किया है, वह एलन मस्क का आधिकारिक ट्विटर अकाउंट है। पवन सिंह ने ट्वीट को कोट करते हुए लिखा- "एलॉन मस्क, ट्विटर और 8 डॉलर की चर्चा में भोजपुरी की भी एंट्री हो गयी है। शायद ये मेरा गाना इस गरमा-गरम बहस में कुछ ठंडक पहुंचा सके! जय हो"। इस बारे में तो नहीं कहा जा सकता कि पवन सिंह को उस आईडी के फर्जी होने के बारे में अंदाजा था या नहीं लेकिन अब इसके बाद लोग मजेदार तरीके से रिप्लाई करते नजर आ रहे हैं।

Shahrukh Khan: 'सोचा था गर्लफ्रेंड के साथ पठान देखूंगा लेकिन...', फैन के ट्वीट का शाहरुख ने दिया मजेदार जवाब

विज्ञापन

सिंगर को यूजर्स ने बताई फेक आईडी की सच्चाई
पवन सिंह के ट्वीट पर एक यूजर ने रिएक्शन देते हुए लिखा- "फेक मस्क है भैया आपने रियल आईडी टैग की है"। दूसरे ने भी लिखा- "वह फेक आईडी है सर"। इसी तरह से अन्य भी अलग-अलग प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं। फिलहाल जिस फर्जी आईडी से पवन सिंह का गाना 'लगावेलु जब लिपस्टिक' ट्वीट किया गया था, उसे सस्पेंड कर दिया गया है।
 
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें