फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Monalisa: 'हैंडसम पति मैं तुमसे प्यार करती हूं', मोनालिसा ने पति विक्रांत पर बरसाया प्यार; लिखा प्यारा नोट

Mon, 28 Jul 2025 11:54 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Vikrant Singh Rajpoot: भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने आज सोशल मीडिया हैंडल पर पति विक्रांत सिंह राजपूत संग कई शानदार तस्वीरें शेयर की हैं। यह तस्वीरें विक्रांत के जन्मदिन की हैं।
 
विज्ञापन
मोनालिसा-विक्रांत - फोटो : इंस्टाग्राम@aslimonalisa
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोनालिसा ने आज सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी और पति विक्रांत सिंह राजपूत की कई लाजवाब तस्वीरें शेयर कर फैंस को खुश कर दिया है। मोनालिसा ने यह तस्वीरें खासतौर पर विक्रांत के जन्मदिन पर शेयर की हैं। सेलेब्स और फैंस भी विक्रांत को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

 

मोनालिसा का पोस्ट
मोनालिसा ने आज इंस्टाग्राम पर पति विक्रांत सिंह राजपूत के साथ कई रोमांटिक तस्वीरें शेयर कीं और साथ ही कैप्शन में लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो हैंडसम "पति" ... मैं तुमसे प्यार करती हूं। उनके जन्मदिन को और भी खास बनाने के लिए बेहतरीन सूफी संगीत के साथ शानदार समय बिताया।'

विज्ञापन

सेलेब्स और फैंस के कमेंट्स
मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। मोनालिसा के इंस्टाग्राम पर 5.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं। मोनालिसा की इस खास पोस्ट पर कई सेलेब्स और फैंस ने भी विक्रांत को जन्मदिन की बधाई दी है। मोनालिसा की इस पोस्ट को भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के अलावा 16 हजार से ज्यादा लोगों ने पसंद किया है। एक्ट्रेस सीमा सिंह ने लिखा, 'जन्मदिन की शुभकामनाएं', सीमा की इस बधाई पर मोनालिसा ने उनका धन्यवाद किया। एक्टर प्रसून यादव ने लाल दिल वाले इमोजी बनाए हैं। रितेश कुमार ठाकुर ने क्लैप इमोजी बनाई है। एक्ट्रेस मधु शर्मा ने लिखा, 'जन्मदिन की शुभकामनाएं', एक फैन ने लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो भाई..हमेशा खुश रहो', एक और फैन ने लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो विक्रांत सर', एक और फैन ने लिखा, 'बिग बॉस के यादगार कपल', एक और फैन ने लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो हैंडसम, हमेशा खुश रहो।'

यह भी पढ़ें: Sunny Deol: 'आशीर्वाद ने मेरे हृदय को शांति से भर दिया', सनी देओल ने की दलाई लामा से मुलाकात; लिखा इमोशनल नोट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें