फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rani Chatterjee: शूटिंग भूल पेड़ से जामुन तोड़कर खाने लगीं रानी चटर्जी, बोलीं- 'गांव का असली मजा ले रही हूं'

Wed, 16 Jul 2025 09:15 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rani Chatterjee Video: भोजपुरी अभिनत्री रानी चटर्जी के पास कई फिल्मे हैं। वे लगातार शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म की शूटिंग के दौरान वे मस्ती का कोई मौका नहीं छोड़तीं। हाल ही में वे पेड़ से जामुन तोड़कर खाती दिखीं।
विज्ञापन
रानी चटर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोजपुरी अदाकारा रानी चटर्जी इन दिनों फिल्म 'परिणय सूत्र' की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म को किसी गांव में फिल्माया जा रहा है। यहां शूटिंग से फुरसत के पल निकालकर अभिनेत्री पेड़ से तोड़कर जामुन खाती नजर आईं। फिल्म के बाकी कलाकार भी साथ में दिखाई दिए। रानी ने मजेदार वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

विज्ञापन
Trending Videos

रानी ने शेयर किया मजेदार वीडियो
रानी चटर्जी ने आज बुधवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वे 'परिणय सूत्र' की शूटिंग के दौरान कुछ फुरसत के पल निकाल जामुन खाती दिख रही हैं। जामुन उन्होंने पेड़ से तोड़े हैं और पेड़ से इस तरह जामुन तोड़कर खाने का रानी का यह पहला अनुभव है। वीडियो में वे कह रही हैं, 'आज पहली बार पेड़ से जामुन तोड़कर खा रही हूं। गांव का असली मजा ले रही हूं'। फिल्म के लीड एक्टर कह रहे हैं, 'हमारे साथ आपको ऐसे ही नए-नए अनुभव मिलेंगे। जामुन, आम सबकुछ आप अपने हाथ से तोड़िए और खाइए'।

नेटिजन्स ने दिए मजेदार रिएक्शन
रानी चटर्जी आगे कहती हैं, 'सीरियसली मैं बहुत एंजॉय कर रही हूं'। रानी ने वीडियो के साथ कैप्शन लिखा है, 'मैं और मेरे दोनों हीरो जामुन तोड़ कर खा रहे है'। रानी चटर्जी के इस पोस्ट पर नेटिजन्स मजेदार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'शूटिंग के साथ इसी तरह ग्रामीण जीवन का आनंद लेते रहिए'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'बहुत ही सुंदर'।
विज्ञापन

इस फिल्म में भी नजर आएंगी रानी
इसके अलावा रानी ने एक और आगामी फिल्म 'दूधो नहाओ पूतो फलो' से एक वीडियो शेयर की है। रानी ने इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'शूटिंग चल रही है। साथ में बेबी की केयर भी हो रही है'। रानी चटर्जी पांरपरिक लुक में नजर आ रही हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें