फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudra Shakti: 'ये तो टीजर है, पिक्चर बाकी है', मोनालिसा ने शेयर किया पति विक्रांत की 'रुद्र-शक्ति' का टीजर

Fri, 27 Jun 2025 07:52 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Monalisa Vikrant Singh Rajpoot: निर्देशक निशांत चंद्र शेखर की आगामी फिल्म 'रुद्र-शक्ति' का टीजर रिलीज हो चुका है, जिसमें विक्रांत रुद्र रूप में नजर आए। उनका यह लुक देखकर फैंस भी कह उठे - 'जय महाकाल'।
विज्ञापन
विक्रांत सिंह राजपूत - फोटो : इंस्टाग्राम@aslimonalisa
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोजपूरी एकट्रेस मोनालिसा ने आज सोशल मीडिया पर अपने पति और भोजपुरी सिनेमा के एक्टर विक्रांत सिंह राजपूत की आगामी फिल्म 'रुद्र-शक्ति' का एक शानदार वीडियो शेयर किया। इसके साथ ही मोनालिसा ने एक खास नोट भी लिखा।
विज्ञापन

 

मोनालिसा का पोस्ट
मोनालिसा ने आज इंस्टाग्राम पर अपने पति और एक्टर विक्रांत सिंह राजपूत की आगामी फिल्म 'रुद्र-शक्ति' का टीजर शेयर किया और कैप्शन में लिखा, '“रुद्र” तो तुम ही हो...आपका “रुद्र रूप” देखकर मुझे आप पर गर्व है… यह तो बस टीजर है…पिक्चर अभी बाकी है… और मैं दिल से “रुद्र शक्ति” टीम को प्रस्तुति के लिए धन्यवाद देती हूं @vikrant8235 पहले कभी नहीं देखा गया “अवतार”… यह अद्भुत है...भगवान भला करें #हर हर महादेव, 18 जुलाई 2025 को फिल्म देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकती।'

फिल्म 'रुद्र-शक्ति'
'रुद्र-शक्ति' में विक्रांत सिंह राजपूत के अलावा अक्षरा सिंह और मनमोहन तिवारी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह एक भोजपुरी फिल्म है। इसका निर्देशन निशांत चंद्र शेखर ने किया है। यह फिल्म 18 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।    
 
विज्ञापन

सेलेब्स और फैंस के कमेंट्स
विक्रांत की फिल्म को लेकर कई सेलेब्स और फैंस ने जमकर कमेंट किए। एक्टर विशाल राय ने लिखा, 'सोलिड सर, जय महाकाल', एक फैन ने लिखा, 'बहुत सुंदर... बहुत सुरुचिपूर्ण... बस वाह जैसी लग रही हो, एक और फैन ने लिखा, 'हर हर महादेव', एक और फैन ने लिखा, 'बधाइयां और शुभकामनाएं', एक और फैन ने लिखा, 'आप दोनों को बहुत बहुत बधाई', एक और फैन ने लिखा, 'रॉकस्टार भाई', एक और फैन ने लिखा, 'सर्वश्रेष्ठ'

यह भी पढ़ें: Twinkle Khanna: अक्षय कुमार के डेट पर गईं ट्विंकल खन्ना, बुक कराया पूरा रेस्तरां; लिखा- 'बहुत पैसा बचाओ...'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें