फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pawan Singh: भोजपुरी स्टार पवन सिंह के घर में हुई चोरी, लाखों की ज्वैलरी, कैश और ये सामान उड़ा ले गए चोर

Tue, 24 Jun 2025 03:42 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Pawan Singh House Robbery: भोजपुरी फिल्म के मशहूर अभिनेता पवन सिंह के घर में 15 लाख रुपयों की चोरी हो गई है। घर से कीमती और महंगा सामान गायब हो गया है।
विज्ञापन
पवन सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम@singhpawan999
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह के आरा (बिहार) स्थित घर पर 15 लाख रुपयों की चोरी हो गई है। जानिए कैसे और कब हुई चोरी। घर से क्या-क्या कीमती सामान लेकर रफू चक्कर हुए चोर।
विज्ञापन

 

कैसे और कहां हुई चोरी
पवन सिंह के घर पर यह घटना रविवार, 23 जून की रात को हुई। चोर खिड़की तोड़कर घर में घुसे और करीब 15 लाख रुपये की ज्वेलरी, 30 राइफल की गोलियां और 15 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। यह चोरी एक्टर के आरा के मझौंवा वार्ड नंबर 5 में उनके दूसरे घर में हुई। उस समय घर में पवन सिंह के सास-ससुर (कलावती देवी और सुनील कुमार सिंह) मौजूद थे, जो दूसरे कमरे में सो रहे थे। सुबह जब दरवाजा नहीं खुला, तो सुनील ने बाहर जाकर देखा कि खिड़की को पेचकस से तोड़ा गया था। 

 

FIR हुई दर्ज
पवन सिंह के घर पर हुई इस 15 लाख रुपयों की चोरी की वारदात की FIR पुलिस थाने में दर्ज कराई जा चुकी है। पुलिस में शिकायत पवन सिंह के भाई रानू सिंह ने कराई है। यह FIR नगर थाना में दर्ज कराई गई। उन्होंने बताया कि चोर राइफल नहीं ले जा सके, जो गनीमत रही। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच रही है।
 
विज्ञापन

क्या-क्या चुरा कर ले गए चोर
चोरी में चोरों ने 15 लाख रुपये की ज्वेलरी चुराई, जिसमें दो कंगन, लक्ष्मी चैन, नवाबी चैन, मंगलसूत्र, दो सिकड़ी, दो अंगूठी और चार जोड़ी छागल शामिल हैं। घर में पवन सिंह का स्टूडियो भी है, लेकिन चोर वहां नहीं पहुंचे। पुलिस की कार्रवाई पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं और जल्द ही चोरों को पकड़ने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें: Sonakshi Sinha: सोनाक्षी सिन्हा ने शेयर किया स्टाइलिश लुक, शुरू किया निकिता रॉय का प्रमोशन..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें