भारतीय म्यूजिक से प्रेम करने वाले किली पॉल इन दिनों भोजपुरी के रस में डूबे हैं। किली पॉल ने जहां कुछ समय पहले सपना चौधरी के गाने 'तेरी आंख्या का यो काजल' पर डांस किया था, वहीं अब एक नए वीडियो में वह अपनी बहन नीमा के साथ खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज के गाने पर थिरकते नजर आ रहे हैं। लेटेस्ट वीडियो में किली पॉल वीडियो में बहन नीमा संग खेसारी के इस गाने पर अपने किलर मूव्स दिखा रहे हैं। दोनों का यह वीडियो दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है।
RRR: ऑस्कर से पहले RRR के हाथ लगी एक और कामयाबी, हॉलीवुड क्रिटिक्स एसोसिएशन अवॉर्ड्स में झटके तीन अवॉर्ड
इस वायरल वीडियो पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं। भोजपुरी गानों पर थिरकने के बाद से किली पॉल की फैन फॉलोइंग में काफी वृद्धि हई है। उनके किलर डांस मूव्स देखकर भारत के हर राज्य से लोग उनके साथ जुड़ रहे हैं। इस बात का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि वीडियो पर कमेंट एक फैन किली पॉल से कर्नाटक सॉन्ग पर डांस करने की गुजारिश कर रही है। उसने लिखा, 'हे किली, मैं भारत के कर्नाटक से हूं, क्या आप मेरे लिए कुछ कन्नड़ गाने पर डांस कर सकते हैं प्लीज..' एक अन्य ने किली पॉल से गुजारिश करते हुए लिखा, 'भोजपुरी भाषा के एक्सपीरिएंस के लिए कृपया उत्तर प्रदेश और बिहार भी पधारें।'
भोजपुरी और हिंदी गानों की तरफ बढ़ती अपनी दीवानगी को देखते हुए किली पॉल ने हिंदी सीखने का भी एलान किया है। वीडियो साझा करते हुए कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'मेरे दिल में भोजपुरी गानों के लिए प्यार और इंडिया के लिए प्यार की कोई सीमा नहीं है। जल्द ही मैं हिंदी सीखने जा रहा हूं... आप सब को मेरा ढेर सारा प्यार..।' इससे आपको पता लग जाएगा की किली पॉल के सिर भोजपुरी और हिंदी गानों की दीवानगी किस कदर चढ़ी हुई है।
Oscar 2023: इस बार ऑस्कर में नहीं होगा कोई थप्पड़ कांड, पिछले साल हुई घटना के बाद उठाया यह बड़ा कदम