फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khesari Lal Yadav Song: खेसारी लाल का नया गाना रिलीज, महिमा सिंह के साथ लगाए ठुमके, जानिए यूजर्स का रिएक्शन

Fri, 06 Jun 2025 12:47 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Khesari Lal Yadav New Song: भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव एक नए गाने के साथ फैंस के बीच फिर हाजिर हुए हैं। उनका गाना आज शुक्रवार को रिलीज हुआ है। 
विज्ञापन
खेसारी लाल-महिमा - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अपने अभिनय के साथ-साथ गायिकी के लिए भी मशहूर हैं। फैंस को उनके गाने का बेसब्री से इंतजार रहता है। एक्टर के गाने यूट्यूब पर जबर्दस्त लोकप्रिय भी होते हैं। आज शुक्रवार को खेसारी का नाया गाना 'मौसमी' रिलीज हुआ है। इसमें वे महिमा सिंह के साथ ठुमके लगाते नजर आए हैं। जानते हैं फैंस का कैसा रिएक्शन है

विज्ञापन

खेसारी और महिमा पर फिल्माया गया गाना
खेसारी लाल का नया गाना 'मानस रिकॉर्ड्स भोजपुरी' के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है। इस गाने को खेसारी लाल ने करिश्मा कक्कड़ के साथ मिलकर गाया है। कृष्णा बेदर्दी ने इसके लिरिक्स लिखे हैं। वहीं, महिमा सिंह और खेसारी पर यह गाना फिल्माया गया है। 

चंद घंटों में मिले इतने व्यूज
शुक्रवार सुबह रिलीज हुए इस गाने को चंद घंटे में लाखों व्यूज मिल चुके हैं। हालांकि, खेसारी का यह गाना काफी डबल मीनिंग है। गाने में महिमा फल विक्रेता के रूप में नजर आई हैं। वहीं, खेसारी उनसे खरीदारी करते हैं। हर बार की तरह खेसारी ने इस गाने में भी शानदार डांस किया है। रिलीज के पांच घंटे के अंदर गाने को एक लाख 84 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

Monalisa: सुपरनैचुरल शो ‘जादू तेरी नजर- डायन का मौसम’ में मोनालिसा की एंट्री, कहानी लेगी नया मोड़
विज्ञापन

यूजर्स ने दिया ऐसा रिएक्शन
गाने पर यूजर्स की मिलीजुली प्रतिक्रिया आ रही है। खेसारी के फैंस काफी उत्साहित हैं। एक यूजर ने लिखा, 'जो हर जगह अपना जलवा दिखाए उसे बिहारी कहते हैं। जो भोजपुरी इंडस्ट्री में अपना झंडा लहरा दे उसे खेसारी कहते हैं'। एक यूजर ने लिखा, 'सैलरी से ज्यादा खेसारी के गाने का इंतजार रहता है'। इससे पहले रिलीज हुआ खेसारी का गाना 'अहिरान' भी काफी हिट रहा। फिल्म की बात करें तो खेसारी 'गॉडफादर' में नजर आएंगे, जिसका फर्स्ट लुक पोस्टर जारी हो चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें