फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्यों भोजपुरी अभिनेत्रियों के साथ गाने नहीं करना चाहते पवन सिंह? आम्रपाली की वायरल हुई प्रतिक्रिया

Sun, 09 Aug 2026 10:25 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bhojpuri Actress Amrapali Dubey Viral Reaction: भाेजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार पवन सिंह मौजूदा अभिनेत्रियों के साथ गाना या स्टेज शो नहीं करना चाहते हैं। ऐसा दावा ‘भोजपुरी वबाल’ से जुड़े एक वायरल वीडियो में किया जा रहा है। आखिर ऐसा फैसला अभिनेता ने क्यों किया है? जानिए।
विज्ञापन
अभिनेता पवन सिंह और अभिनेत्री आम्रपाली दुबे - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में एक शो ‘भोजपुरी बवाल’ शुरू हुआ है। इस शो से जुड़ी कई वीडियो क्लिप्स सोशल मीडिया पर वायरल हैं। एक ऐसी वीडियो क्लिप में भोजपुरी अभिनेत्री रानी चटर्जी, आम्रपाली दुबे से कहती हैं, ‘मुझे ऑर्गनाइजर ने कहा कि पवन जी कहते हैं कि भोजपुरी की किसी अभिनेत्री के साथ काम नहीं करना है।’ 

विज्ञापन

आखिर पवन सिंह ऐसा क्यों कहते हैं, इस बारे में भी रानी चटर्जी आगे बताती हैं। 

भोजपुरी अभिनेत्रियों के साथ काम न करने की क्या है वजह?
वायरल वीडियो में रानी चटर्जी कहती हैं, ‘पवन जी कहते हैं कि नई हीरोइन, नई लड़कियों को कास्ट करो।’ रानी चटर्जी की बात पर अभिनेत्री आम्रपाली मजाक में कहती हैं, ‘शौकीन हो गए हैं।’ इसके बाद रानी और आम्रपाली जोर-जोर की हंसने लगती हैं। 

विज्ञापन

बता दें कि आम्रपाली, पवन सिंह की अच्छी दोस्त भी हैं। 

पवन सिंह पर इस अभिनेत्री ने भी किया था बड़ा खुलासा
कुछ दिन पहले रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ के एक प्रोमो में अभिनेत्री काजल राघवानी ने भी पवन सिंह पर बड़ा आरोप लगाया था। वह कहती हैं, ‘पवन सिंह का तुमको पता ही है। वहां उनका किसिंग सीन हुआ था, जबरदस्ती करवाया था। जबकि मैंने किसिंग सीन के लिए मना किया था तो वो सेट छोड़कर चले गए थे। मैंने सबकी इज्जत की है लेकिन कोई इसके काबिल नहीं है।’ 

Trending Videos
विज्ञापन

शो 'भोजपुरी बवाल' - फोटो : सोशल मीडिया
कहां देख सकते हैं शो ‘भोजपुरी बवाल’?
‘भोजपुरी बवाल’ एक रियलिटी एंटरटेनमेंट शो है, इसमें पवन सिंह, दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे मुख्य कलाकार हैं। यह सभी भोजपुरी सिनेमा के बड़े नाम हैं। शो में अपने बारे में यह कलाकार कई बातें बता रहे हैं, जिसके बाद विवाद भी खड़े होने लगे हैं। यह शो 02 अगस्त 2026 से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें