फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DUNS Movie First Song: बवाल है खेसारी लाल की फिल्म 'डंस' का पहला गाना, डांस मूव देखकर दिल हो जाएगा बाग-बाग

Thu, 09 Jan 2025 04:20 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Khesari Lal Yadav Song: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की आगामी फिल्म है 'डंस'। आज गुरुवार को इसका पहला गाना रिलीज हुआ है।
विज्ञापन
डंस फिल्म का पहला गाना - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खेसारी लाल याद की फिल्में हों या गाने, दर्शकों का उत्साह हमेशा चरम पर रहता है। फिलहाल खेसारी अपनी आगामी फिल्म 'डंस' को लेकर चर्चा में हैं। उनकी इस फिल्म का आज गुरुवार को पहला गाना जारी हो गया है। गाने का टाइटल है 'तोर दिल हमरा में धड़केला'। यह गाना खेसारी लाल यादव और श्वेता सेन पर फिल्माया गया है। इस गाने में खेसारी जबर डासं करते दिखे हैं। 

विज्ञापन

श्वेता सेन के साथ जमी खेसारी की केमिस्ट्री
खेसारी का 'तोर दिल हमरा मे धड़केला' गाना GMJ-ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन भोजपुरी पर रिलीज हुआ है। इसे खेसारी लाल यादव ने गाया है। इसके गाने कृष्णा बेदर्दी ने लिखे हैं। इस गाने में श्वेता सेन के साथ खेसारी की केमिस्ट्री कमाल की है। दोनों ने जमकर डांस किया है। खेसारी ने अपने डांस मूव्स से एक बार फिर फैंस का दिल जीत लिया है। 

फैंस ने बांधे तारीफों के पुल
इस गाने पर खेसारी के फैंस की दिलचस्प प्रतिक्रिया आ रही है। यूजर्स कह रहे हैं कि भोजपुरी का लेवल बदल गया है। एक यूजर ने लिखा, 'कोई कितना भी दम लगा ले, लेकिन खेसारी का स्टारडम नहीं हिला पाएगा'। एक यूजर ने लिखा, 'फिल्म 'डंस' का गाना तो बहुत लाजवाब है। अब तो फिल्म का भी बेसब्री से इंतजार है। खेसारी के वर्क फ्रंट की बात करें तो छठ पर उनकी फिल्म  'राजा राम' रिलीज हुई थी।

ये खबर भी पढ़ें:
25 Years of KNPH: मां के बर्ताव के चलते करीना की हुई फिल्म से छुट्टी, राकेश रोशन रातोंरात ले आए ये नई हीरोइन
विज्ञापन

जल्द आएगा डंस का ट्रेलर
खेसारी लाल यादव की फिल्म 'डंस' का टीजर जारी हो चुका है। इसका ट्रेलर 14 जनवरी को रिलीज होगा, जिसका दर्शकों को इंतजार है। इस फिल्म में खेसारी लाल जबर्दस्त एक्शन करते नजर आएंगे। टीजर में खेसारी दुश्मनों के छक्के छुड़ाते दिखे। फिल्म 'डंस' का निर्देशन धीरज ठाकुर ने किया है। इसे सुधीर सिंह, जितेंद्र सिंह और इंद्रेश बहादुर सिंह प्रोड्यूस कर रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें:
Top 10 Richest Actors: शाहरुख या सलमान, कौन है भारत का सबसे अमीर स्टार? करोड़ों की नेटवर्थ कर देगी हैरान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें