फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhath Puja 2023: खेसारी से लेकर अक्षरा सिंह तक, छठ महापर्व पर भक्ति भाव में डूबे नजर आए भोजपुरी स्टार्स

Mon, 20 Nov 2023 10:00 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
भोजपुरी स्ट्रास - फोटो : सोशल मीडिया
'छठ' बिहार के लोगों के लिए सिर्फ एक त्योहार नहीं है। यह भाव है उनके लिए जो पूरे साल इसको अपने अंदर समेट के रखते हैं और इस पर्व के करीब आते ही यह भाव उमरने लगता है अपनी मिट्टी के लिए। इसलिए बिहार के लोग पूरे साल कहीं भी हो पढ़ने या कमाने के लिए छठ महापर्व के आते ही उनके अंदर का बिहार जाग जाता है। छठ पूजा बिहार का बेहद खास और अहम त्योहार रहा है। इस बार यह त्योहार 17 नवंबर को शुरू हुआ और 20 नवंबर को खत्म। जहां फिल्म और टीवी स्टार्स ने सभी को छठ के पर्व की शुभकामनाएं दीं, वहीं भोजपुरी सितारों ने भी इसे धूमधाम से मनाया। महापर्व छठ का उत्साह देशभर में देखने को मिला। इस दौरान भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सितारों ने भी धूमधाम से छठ का त्योहार मनाया. 4 दिन तक चलने वाले इस त्यौहार में सूर्य देवता की पूजा की जाती है और महिलाएं व्रत रखती हैं, भोजपुरी स्टार्स भी छठ की तस्वीरें शेयर कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 6
नेहा मर्दा - फोटो : सोशल मीडिया
नेहा मर्दा
बालिका वधु में नजर आईं एक्ट्रेस नेहा मर्दा ने छठ का त्योहार मनाया और इस मौके पर वे काफी ज्यादा खुश नजर आईं। उन्होंने टेड्रिशनल वीयर में अपनी फोटोज भी शेयर की। फैंस भी इस मौके पर काफी खुश नजर आ रहे हैं और उन्हें विश कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 6
रानी चटर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
रानी चटर्जी
रानी चटर्जी ने भी छठी का थाल हाथ में लिए और नाक से मांग तक सिंदूर भरे अपनी तस्वीर शेयर कर देशवासियों को छठ पूजा की शुभकामनाएं दीं। छठ के महोत्सव पर वह मुंबई के कलवा में एक प्रोग्राम में भी शामिल हुईं। इसका वीडियो उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

4 of 6
खेसारी लाल यादव - फोटो : सोशल मीडिया
खेसारी लाल यादव
खेसारी लाल यादव अपने बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर छठ पूजा मनाने गांव छपरा पहुंचे थे। खेसारी की छठ पूजा करते हुए कई तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं, जो उनके फैन क्लब ने शेयर किए हैं।
विज्ञापन

5 of 6
निरहुआ - फोटो : सोशल मीडिया
दिनेश लाल यादव
दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने भी इस मौके पर तस्वीरें शेयर कीं और फैंस को इस महापर्व की बधाई भी दी। उन्होंने इस मौके पर कहा- समस्त देशवासियों को छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं. छठी मैया और सूरज भगवान की कृपा हम सब पर हमेशा बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अक्षरा सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षरा सिंह
अक्षरा सिंह ने परिवार के साथ धूमधाम से छठ पूजा की और पैर छूकर बड़ों का आशीर्वाद लिया। अक्षरा ने छठ पूजा की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। इसके अलावा मोनालिसा व अन्य स्टार्स भी छठ के मौके पर काफी उत्साहित नजर आए और फैंस को बधाई दी. फैंस ने भी भोजपुरी सिनेमा के अपने फेवरेट सुपरस्टार्स को विश किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें