भोजपुरी इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर और गीतकार खेसारी लाल यादव के सितारे इन दिनों बुलंद हैं। खेसारी की फिल्मों को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। लेकिन खेसारी लाल यादव अपनी बढ़ती लोकप्रियता से डरे हुए हैं। दरअसल खेसारी लाल यादव ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर अपने प्रशंसकों से बात की। पहले तो उन्होंने अपने नए गाने 'हसीना' को मिल रहे प्यार के लिए दर्शकों का शुक्रिया अदा किया। इसके बाद बिना नाम लिए खेसारी ने भोजपुरी इंडस्ट्री के कई सारे लोगों को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि 'सुशांत सिंह राजपूत को सबने मिलकर परेशान किया और नतीजा यह हुआ कि आज लोग बॉलीवुड का बायकॉट कर रहे हैं। मेरे साथ भी कुछ ऐसा ही हो रहा है एक आदमी ने यूट्यूब से मेरा गाना डिलीट करवा दिया है और मुझे लगातार परेशान कर रहा है। वो मेरा करियर खत्म कर देना चाहता है'। बता दें कि पिछले दिनों खेसारी लाल यादव के कई सारे गाने यूट्यूब से अचानक डिलीट हो गए।
यह भी पढ़ें: इस सुपरस्टार के बचपन की तस्वीर हो रही वायरल, क्या आपने पहचाना कौन है ये?
खेसारी ने अपने लाइव में बिना नाम लिए पवन सिंह पर निशाना साधा है। खेसारी ने कहा 'चाहे बड़का भैया' के सपोर्ट में पूरी इंडस्ट्री ही क्यों न हो लेकिन वो घबराने वाले नहीं हैं"। खेसारी के लाइव पर आए कमेंट्स में बड़का भैया का मतलब पवन सिंह से लिया जा रहा है। खेसारी ने आगे कहा कि बड़का भैया मेरी लोकप्रियता से घबरा गए हैं इसलिए अपने लोगों के साथ मिलकर मुझे तबाह करना चाहते हैं। कोई कुछ भी कर ले मैं घबराने वाला नहीं हूँ। मैने अपनी पहचान अपने दम पर बनाई है।
यह भी पढ़ें: एलिमिनेशन राउंड में सामने आएगा शालीन का असली चेहरा! सुंबुल तौकीर को नॉमिनेट कर बोली यह बात