फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी माहौल के बीच पवन सिंह का नया गाना रिलीज, ‘जोड़ी मोदी नितिश जी की हिट होइए’ को मिला फैंस का प्यार

Thu, 30 Oct 2025 06:09 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Pawan Singh New song Jodi Modi Nitish ji ki hit hoiye: भोजपुरी एक्टर पवन सिंह सिंगर के तौर पर भी कई गाने गा चुके हैं। हाल ही में उनका नया गाना ‘जोड़ी मोदी नितिश जी की हिट होइए’ रिलीज हुआ। बिहार चुनावों से पहले रिलीज हुए, इस गाने को फैंस ने भी सराहा है। 

विज्ञापन
पवन सिंह - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोजपुरी सिनेमा के स्टार पवन सिंह का नया गाना ‘जोड़ी मोदी नितिश जी की हिट होइए’ गुरुवार को रिलीज हुआ। एक्टर-सिंगर ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर इस गाने को शेयर किया। गाना सुनकर पवन सिंह के फैंस, यूजर्स ने भी रिएक्शन दिया है। 

चुनाव प्रचार से जुड़ा है पवन का नया गाना

विज्ञापन

बिहार में जल्द ही चुनाव हैं। पवन सिंह भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हैं। वह पार्टी का प्रचार करते हैं। इसी बीच उनका नया गाना ‘जोड़ी मोदी नितिश जी की हिट होइए’ रिलीज हुआ। इस गाने में वह पीएम मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नितिश कुमार का जिक्र कर रहे हैं, इनकी जोड़ी को हिट बता रहे हैं।  
 


यूजर्स ने भी दिए गाने पर रिएक्शन
गाना सुनकर एक फैन ने कमेंट किया, ‘प्रचार वाले गाने में भी वाइब है, जियो शेर।’ एक यूजर ने लिखा, ‘पवन सिंह के गले में सरस्वती जी का वास है।’ एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, ‘पवन सिंह, जनता के दिल में हमेशा हिट।’ कई फैंस ने हार्ट, फायर इमोजी पवन सिंह के लिए कमेंट सेक्शन में शेयर किए हैं।  
विज्ञापन


 




 
विज्ञापन

ये खबर भी पढ़ें: खेसारी लाल यादव बनाम पवन सिंह की पत्नी, जानिए संपत्ति के मामले में कौन है आगे; किसकी जेब भारी?

चर्चा में पवन सिंह का निजी जीवन 
पिछले दिनों पवन सिंह अपने करियर के अलावा निजी जीवन को लेकर भी चर्चा में रहे। पत्नी ज्योति सिंह के साथ उनका वैवाहिक विवाद जगजाहिर हो गया है। तलाक का केस भी कोर्ट में चल रहा है। कुछ दिन पहले भोजपुरी स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने काराकाट सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन भी दाखिल किया। वह चुनाव प्रचार भी कर रही हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें