फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Arrested: महिलाओं से ठगी करने के आरोप में भोजपुरी फिल्म निर्माता गिरफ्तार, पुलिस ने पीछा करते हुए दबोचा

Tue, 21 Jan 2025 08:59 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Producer Arrested: भोजपुरी फिल्म निर्माता को महिलाओं से ठगी करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। आरोपी का पीछा करते पुलिस ने उसे लखनऊ में दबोचा।
विज्ञापन
गैंगस्टर भाइयों ने की थी महिला से लूटपाट, एक गिरफ्तार
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ठाणे पुलिस की साइबर सेल ने एक भोजपुरी फिल्म प्रोड्यूसर और राइटर को महिलाओं से ठगी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने मैट्रिमोनियल वेबसाइट के जरिए महिलाओं को शादी का झांसा देकर उनसे लाखों रुपये ठगे। पुलिस ने इस मामले में फिल्म प्रोड्यूसर एजाज अहमद उर्फ फहद (32) और उसके साथी सलून मालिक जैद खान (25) को गिरफ्तार किया है। अब तक की जांच में यह सामने आया है कि आरोपी 30 से अधिक महिलाओं से एक करोड़ रुपये से अधिक की ठगी कर चुके हैं।

विज्ञापन

Inn Galiyon Mein: 'इन गलियों में' के संवाद पर सीबीएफसी ने दिए 13 कट लगाने के सुझाव, हाई कोर्ट में पहुंचा मामला

पुलिस हिरासत में आरोपी
पुलिस के मुताबिक लखनऊ में फहद ने एक फर्जी कॉल सेंटर चला रखा था, जिसके जरिए वह महिलाओं को फंसाता था। इसके लिए वह न्यूड और अश्लील वीडियो बनाकर उनका शोषण करता था। एक चैटिंग वेबसाइट का इस्तेमाल वह धोखाधड़ी के लिए करता था। पुलिस ने फहद के पास से 9 लैपटॉप, मोबाइल, सिम कार्ड और राउटर जब्त किए हैं। फहद को 22 जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि जैद खान को न्यायिक हिरासत में ठाणे सेंट्रल जेल भेजा गया है।

पीड़िता की शिकायत पर बढ़ीं मुश्किलें
इस मामले का खुलासा तब हुआ जब एक पीड़िता ने 10 अक्टूबर 2024 को 13.54 लाख रुपये की ठगी का मामला मुंब्रा पुलिस में दर्ज कराया। पुलिस ने मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, आईपी एड्रेस और बैंक अकाउंट की जांच की, जिसके बाद यह पता चला कि पैसे जैद खान के अकाउंट में ट्रांसफर किए गए थे। जांच के बाद पुलिस ने जैद को 9 जनवरी को गिरफ्तार किया और उसने फहद के बारे में जानकारी दी, जिसके बाद फहद को लखनऊ से गिरफ्तार किया गया।

भोजपुरी फिल्मों में लगाता था ठगी का पैसा
पुलिस के अनुसार फहद ने साइबर फ्रॉड से होने वाली कमाई का इस्तेमाल भोजपुरी फिल्मों को बनाने में किया। उसने 'तरकीब' नाम की फिल्म बनाई, जिसमें प्रसिद्ध गायक उदित नारायण और अलका याज्ञनिक ने गाने गाए। फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के जौनपुर में हुई थी। इसके अलावा फहद ने और भी भोजपुरी फिल्में बनाई थीं। पुलिस अब उसके फिल्मी कनेक्शन की जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह किस हद तक इस ठगी के धंधे से जुड़ा था।

पुलिस ने पीछा करके पकड़ा
लखनऊ के कृष्णविहार कॉलोनी में फहद ने ढाई हजार वर्ग फीट में एक कॉल सेंटर चला रखा था। पुलिस ने फहद के मोबाइल को सर्विलांस पर रखा और उसकी गतिविधियों पर नजर रखी। किसी को भनक न लगे, इसके लिए पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की तरह कपड़े पहने और चाय की दुकान चलाने वाले व्यक्ति से सहयोग लिया। जैसे ही पुलिस को सिग्नल मिला, उन्होंने कॉल सेंटर पर छापा मारा। हालांकि, फहद ने भागने की कोशिश की और लखनऊ-बाराबंकी हाइवे से कार में भागने लगा, लेकिन पुलिस ने उसका पीछा किया और करीब पांच-छह किलोमीटर दूर जाकर उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन

इस तरह देता था ठगी को अंजाम
फहद ने अपने साथी जैद खान के प्रोफाइल और बैंक अकाउंट का इस्तेमाल मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर महिलाओं से संपर्क करने के लिए किया। वह फर्जी प्रोफाइल बनाकर महिलाओं को शादी का प्रस्ताव भेजता और फिर अपनी विदेश यात्रा और महंगे गिफ्ट भेजने की बात करता। इसके बाद वह महिलाओं से यह कहकर रुपये लेता कि उनके गिफ्ट कस्टम्स और अन्य सरकारी विभागों द्वारा रोके गए हैं और उन पर ड्यूटी भरने की जरूरत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें