फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्टिंग के अलावा कुकिंग में भी माहिर हैं पावर स्टार पवन सिंह, देसी स्टाइल में बनाए नूडल्स; वीडियो वायरल

Sun, 30 Nov 2025 07:13 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bhojpuri Actor Pawan Singh: भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह की अभिनय प्रतिभा से सभी वाकिफ हैं। उनकी सिंगिंग के हुनर को भी फैंस काफी पसंद करते हैं। सिंगिंग और एक्टिंग के अलावा पवन सिंह कुकिंग का भी हुनर रखते हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
पवन सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह अपनी एक्टिंग और सिंगिंग के बाद एक और हुनर के लिए दर्शकों की तारीफ लूटते दिख रहे हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे किचन में नजर आ रहे हैं। एक्टर देसी अंदाज में नूडल्स बना रहे हैं। इस पर यूजर्स के मजेदार रिएक्शन आए हैं।

विज्ञापन

वेजिटेबल जूस के साथ खाए नूडल्स
प्रोड्यूसर निशांत उज्जवल ने आज रविवार को इंस्टाग्राम पर पवन सिंह का एक वीडियो शेयर किया है। भोजपुरी एक्टर इसमें नूडल बनाते दिख रहे हैं। वीडियो के साथ निशांत ने कैप्शन लिखा है, 'देहादी आहार पावर स्टार पवन भैया के साथ'। पवन सिंह नूडल बनाते हुए कहते हैं, 'मैं देसी आदमी हूं।' मैगी के साथ वे वेजिटेबल जूस बनाते हैं। इसके बाद निशांत और पवन सिंह दोनों नूडल्स का लुत्फ उठाते हैं। 
 

यूजर ने लिखा, 'बिना मेहरारू के यही हाल होगा'
पवन सिंह के कुकिंग स्किल्स की यूजर्स तारीफ कर रहे हैं। वहीं, कुछ यूजर्स मजाकिया अंदाज में पर्सनल लाइफ में कमेंट कर रहे हैं। अभिनेत्री सोनम मलिक ने लिखा है, 'हम भी आ रहे हैं, एक प्लेट हमारे लिए भी'। एक यूजर ने लिखा, 'बिना मेहरारू के यही हाल होगा भैया'। एक फैन ने लिखा है, 'पवन सिंह लोकप्रियता के उस मुकाम पर हैं, जहां आप उन्हें प्यार कर सकते हैं, उनसे नफरत कर सकते हैं, लेकिन उन्हें इग्नोर नहीं कर सकते'।
विज्ञापन

निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में पवन सिंह
पवन सिंह की निजी जिंदगी की बात करें तो बीते काफी वक्त से अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। पत्नी ज्योति सिंह से उनका विवाद जग-जाहिर है। बीते दिनों सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर ज्योति ने पवन सिंह पर कई आरोप लगाए थे। वे भोजपुरी एक्टर के घर भी पहुंच गई थीं। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में ज्योति सिंह ने भी ताल ठोकी थी। वे काराकाट से निर्दलीय उम्मीदवार थीं, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें