फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rani Chatterjee: सावन के पहले सोमवार को शिव भक्ति में लीन दिखीं एक्ट्रेस रानी चटर्जी, फैंस को दीं शुभकामनाएं

Mon, 14 Jul 2025 06:03 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sawan Somwar 2025: सावन का महीना चल रहा है। आज 14 जुलाई को पवित्र सावन के महीने का पहला सोमवार है। भोजपुरी अभिनेत्री रानी चटर्जी शिव भक्ति में लीन नजर आईं। उन्होंने फोटोज शेयर की हैं।
विज्ञापन
रानी चटर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्मी दुनिया में तमाम ऐसे सितारे हैं जो हर धर्म को समान भाव से देखते हैं और खुद भी मानते हैं। भोजपुरी अभिनेत्री रानी चटर्जी का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। यूं तो रानी मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखती हैं और उनका असली नाम सबिहा शेख है। मगर, वे हिंदू पर्व-त्योहार भी हर्षोल्लास के साथ मनाती हैं। आज सावन महीने के पहले सोमवार पर उन्होंने पोस्ट शेयर किया है।

विज्ञापन

फैंस को दीं सावन के पहले सोमवार की शुभकामनाएं
रानी चटर्जी ने आज सोमवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने अपनी फोटोज शेयर की हैं, जिनमें वे शिव भक्ति में लीन नजर आ रही हैं। रानी चटर्जी लाल रंग की पोशाक में सजी-संवरी नजर आ रही हैं। वे शिवलिंग को बड़े ही श्रद्धा-भाव के साथ हाथ में थामे दिख रही हैं। अभिनेत्री ने पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा है, 'सावन की शुभकामनाएं, भोले बाबा सबकी मनोकामना पूर्ण करें'।
 

रानी चटर्जी का वर्क फ्रंट
रानी चटर्जी के पोस्ट पर यूजर्स के कमेंट्स आ रहे हैं। नेटिजन्स 'हर हर महादेव' के जयकारे लगा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'महादेव आप पर कृपा बनाए रखें'। रानी चटर्जी के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे इन दिनों फिल्म 'परिणय सूत्र' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इससे पहले उनकी फिल्म 'अम्मा' हाल ही में रिलीज हुई और दर्शकों से इसे अच्छी प्रतिक्रिया मिली है।

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari: वरुण धवन की आगामी फिल्म की रिलीज डेट टली, अब इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक
विज्ञापन

'ससुरा बड़ा पईसावाला' से रानी ने किया इंडस्ट्री में डेब्यू
रानी भोजपुरी इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्रियों में शुमार हैं। वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। इंस्टाग्राम पर उन्हें 2.2 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। रानी ने भोजपुरी इंडस्ट्री में 'ससुरा बड़ा पईसावाला' से डेब्यू किया। इसके अलावा उन्होंने 'देवरा बड़ा सतावेला' और 'रानी नंबर 786' जैसी चर्चित फिल्मों में काम किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें