फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Monalisa: फूलों का झुमका; फ्लॉवर प्रिंट ड्रेस...और खूबसूरती का जादू; बालकनी में मोनालिसा ने दिए दिलकश पोज

Tue, 16 Jun 2026 12:24 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Monalisa Stunning Photos: अभिनेत्री मोनालिसा ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं। इनमें वे फ्लॉवर प्रिंट ड्रेस में स्टाइलिश पोज देती दिख रही हैं।
विज्ञापन
मोनालिसा - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरा बिस्वास उर्फ मोनालिसा! भोजपुरी इंडस्ट्री का चर्चित नाम, जिन्होंने कई टीवी सीरियल में भी काम किया है। मोनालिसा अपनी एक्टिंग को लेकर जितनी चर्चा बटोरती हैं, उससे ज्यादा सुर्खियां उन्हें अपने लुक की वजह से मिलती है। सोशल मीडिया पर वे अक्सर अपनी फोटोज शेयर करती हैं। आज मंगलवार को मोनालिसा ने दिलकश फोटोज साझा किए हैं।

विज्ञापन



मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ फोटोज शेयर किए हैं। इनमें वे व्हाइट कलर की वेस्टर्न ड्रेस पहनी हैं, जिस पर फ्लॉवर प्रिंट डिजाइन है।



अभिनेत्री बालकनी में खड़े होकर पोज देती नजर आ रही हैं। उन्होंने सफेद फूलों को झुमकों की तरह कानों में अटकाया हुआ है।



मोनालिसा तस्वीरों में अपना कर्वी फिगर फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। 43 की उम्र में एक्ट्रेस अपनी फिटनेस के लिए जानी जाती हैं। वे नियमित वर्कआउट करती हैं।



मोनालिसा के इस लुक पर नेटिजंस तारीफों के पुल बांध रहे हैं। यूजर्स लिख रहे हैं, 'बेहद आकर्षक। स्टाइल में आपका मुकाबला नहीं'।



मोनालिसा की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनकी शादी एक्टर विक्रांत सिंह से हुई है। दोनों को बीते दिनों 'द 50' शो में देखा गया था।
विज्ञापन



सोशल मीडिया पर मोनालिसा की अच्छी फैन फॉलोइंग है। उन्हें इंस्टाग्राम पर ही 5.8 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें