बॉलीवुड और भोजपुरी अभिनेता रवि किशन इन दिनों अपनी भोजपुरी फिल्म 'धुरंधर: द शूटर' को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म साल 2013 में रिलीज हुई थी। अब सोशल मीडिया पर इसके क्लिप वायरल हो रहे हैं। ऐसे में उन्होंने इस फिल्म के अधिकार रखने वाले निर्माता को लेकर एक मजेदार बात कही है।
धुरंधर
- फोटो : सोशल मीडिया
क्या है पूरा मामला
अभिनेता और सांसद रवि किशन की साल 2013 में रिलीज हुई भोजपुरी फिल्म 'धुरंधर: द शूटर' अचानक फिर चर्चा में आ गई है। दरअसल, रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' को लेकर बने माहौल के बीच सोशल मीडिया पर रवि किशन की पुरानी फिल्म के क्लिप्स और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं।
धुरंधर 2
- फोटो : सोशल मीडिया
क्या बोले रवि किशन?
फिल्म 'धुरंधर: द शूटर' के क्लिप वायरल होने पर रवि किशन ने कहा 'मेरी जिंदगी में ऐसे दिलचस्प मोड़ आते रहते हैं। मैंने 'धुरंधर' नाम की एक फिल्म की थी। वह एक अलग तरह की भोजपुरी फिल्म थी, जिसका अपना पैमाना और बजट था। अब अचानक लोग मेरी फिल्म 'धुरंधर' को बड़ी संख्या में देखने लगे हैं। इसके लिए मैं सभी का धन्यवाद करता हूं।' उन्होंने हंसते हुए आगे कहा, जिस निर्माता के पास आज उस फिल्म के अधिकार होंगे, वह तो अचानक करोड़पति बन गया होगा।
'धुरंधर: द शूटर' के एक सीन में रवि किशन
- फोटो : यूट्यूब
वर्क फ्रंट
काम की बात करें तो रवि किशन इन दिनों कई बड़े प्रोजेक्ट्स का हिस्सा हैं। वह जल्द ही कॉमेडी फिल्म 'धमाल 4' में नजर आएंगे, जिसका हाल ही में ट्रेलर लॉन्च किया गया है। इसके अलावा वह भोजपुरी सिनेमा के साथ-साथ हिंदी वेब सीरीज में भी सक्रिय हैं। अभिनय के साथ-साथ वह राजनीति में भी काफी सक्रिय हैं।