फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vivah 3: भोजपुरी फिल्म 'विवाह 3' का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज, आम्रपाली- प्रदीप की जोड़ी ने लूटा दर्शकों का दिल

Mon, 30 Oct 2023 07:49 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

भोजपुरी बॉक्स ऑफिस पर विवाह सीरीज की तीसरी फिल्म 'विवाह 3' का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है।
विज्ञापन
विवाह 3 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोजपुरी बॉक्स ऑफिस पर विवाह सीरीज की तीसरी फिल्म 'विवाह 3' का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। इस फिल्म में एक बार फिर से भोजपुरी सिनेमा के चॉकलेटी हीरो प्रदीप पांडेय चिंटू और इंडस्ट्री की सुपरस्टार आम्रपाली दुबे अभिनय करते हुए नजर आएंगे। 
विज्ञापन

फिल्म के फर्स्ट लुक की हर तरफ चर्चा हो रही है। यशी फिल्म्स अभय सिन्हा और रेणु विजय फिल्म्स एंटरटेनमेंट द्वारा प्रेजेंट की जा रही प्रोड्यूसर निशांत उज्जवल की इस फिल्म को लेकर भोजपुरी फिल्मों के चाहने वालों को बेसब्री से इंतजार रहेगा। बात करें फिल्म ‘विवाह 3’ के फर्स्ट लुक की तो इसमें एक फोल्ड किये हुए कागज के पन्नों में चिंटू और आम्रपाली की परछाई नजर आती है। वहीं एक फ्रेम में वे शादी के जोड़ें में दोनों नजर आ रहे हैं। फिल्म के फर्स्ट लुक को देख कर तो साफ लगता है कि फिल्म पारिवारिक और सामाजिक मुद्दे पर आधारित होगी।

प्रदीप पांडेय - फोटो : social media
फिल्म के बारे में बात करते हुए प्रदीप पांडेय ने कहा कि हमारी फिल्म क्लास के साथ-साथ मास ओरिएंटेड भी है। उन्होंने कहा कि आम्रपाली दुबे के साथ विवाह सीरिज की यह हमारी दूसरी फिल्म है और मुझे यकीन है कि यह फिल्म भी एक बार बाजी मारेगी। फिल्म विवाह 3 में भी मेरा शानदार किरदार है। इस किरदार में दर्शकों को मैं खूब पसंद आने वाला हूं।
विज्ञापन

वहीं फिल्म को लेकर निर्माता निशांत उज्जवल का कहना है कि दिल थाम कर बैठिये। एक मजेदारी फैमली ड्रामा वाली फिल्म लेकर हम लोग रेडी हैं। इसकी एक झलक फर्स्ट लुक में दिखी है। जल्द ही फिल्म का ट्रेलर भी आएगा। हमने इस फिल्म को बिग स्केल पर रेडी किया है। फिल्म में सभी कलाकारों की दिल में उतरने वाले किरदार है, जो उन्होंने बखूबी निभाया भी है।

यह भी पढ़ें: 'दिल तो पागल है' को पूरे हुए 26 साल, करिश्मा कपूर ने पुरानी तस्वीर साझा कर मनाया जश्न
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें