हैवी ज्वैलरी में लग रहीं कमाल
वीडियो में अक्षरा सिंह का लुक भी बेहद कमाल लग रहा है। वह लाल रंग के लहंगा-चोली में नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने जूड़ा बना रखा है। जूड़े में से दो लटें निकलकर अक्षरा के चेहरे पर गिरती दिख रही हैं और उनके लुक में चार चांद लगा रही हैं। अक्षरा ने गले में भारी हार पहन रखा है और कानों में बड़ी-बड़ी झुमकियां। इसके अलावा उन्होंने हाथों में मैचिंग चूड़ियां पहन रखी हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए अक्षरा ने लिखा है, 'कभी-कभी पागलपन भी जरूरी है।'
यूजर्स को पसंद आया अंदाज
यूजर्स को अक्षरा का यह अंदाज काफी पसंद आ रहा है। कोई एक्ट्रेस की वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहा है तो कोई फायर और हार्ट इमोजी पोस्ट कर रहा है। एक यूजर ने लिखा, 'शानदार एक्टिंग के साथ बढ़िया वीडियो।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'उफ्फ! आपकी अदाएं।' एक यूजर ने लिखा, 'आप सच में बहुत खूबसूरत लग रही हैं।' बता दें कि सोशल मीडिया पर अक्षरा की काफी अच्छी फैन फॉलोइंग है। उनके 5 मिलियन फॉलोअर्स हैं। यही वजह है कि उनकी पोस्ट अक्सर वायरल होती नजर आती हैं।
KRK: टीम इंडिया की हारने के बाद केआरके ने दी प्रतिक्रिया, बोले- ब्रिटिशर्स का काम ही है भारत पाकिस्तान को...