बहुरानी अवतार में दिखीं आम्रपाली
आम्रपाली दुबे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से फिल्म का फर्स्ट लुक साझा किया है। पोस्टर पर वे बहुरानी अवतार में दिख रही हैं। चुनरी प्रिंट की लाल रंग की साड़ी, गले में मंगलसूत्र पहने वे सिर पर पल्लू रखकर मुस्कुराती दिख रही हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है, 'मेरी पहली फिल्म 'निरहुआ हिंदुस्तानी' के सुपरहिट गाने 'लाखों में एक पवले बानी हम बहुरानी' से शुरू हुआ ये सुनहरा सफर अब उसी नाम की फिल्म तक पहुंच चुका है। तैयार हो जाइए हंसी, प्यार और पारिवारिक भावनाओं से भरपूर एक शानदार कहानी के लिए।
पारिवारिक है आम्रपाली की फिल्म
इस फिल्म को रेणु विजय फिल्म्स एंटरटेनमेंट लेकर आ रहे हैं। यह पारिवारिक मनोरंजक फिल्म है। आम्रपाली ने लिखा है, 'पूरा परिवार के साथ देखे के तैयार रही ई फिल्म काहें कि ई फिल्म दिल जीत लेई'। आम्रपाली के अलावा इस फिल्म के निर्माता निशांत उज्जवल ने भी पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने भी पोस्ट साझा करते हुए लिखा है, 'धमाकेदार मनोरंजन खातिर हो जाई तैयार। इस फिल्म का निर्देशन अजय झा ने किया है।
कब रिलीज होगी फिल्म?
आम्रपाली दुबे की इस फिल्म का ट्रेलर 28 अप्रैल को रिलीज होने जा रहा है। वहीं, यह फिल्म 01 मई को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बता दें कि फिल्म का ट्रेलर एंटरटेन रंगीला और भोजपुरी सिनेमा टीवी के यूट्यूब चैनल से रिलीज होगा।