खेसारी लाल यादव भोजपुरी के जाने-माने स्टार हैं। इन दिनों वह एक रियलिटी शो ‘बैटल ग्राउंड’ का हिस्सा हैं। इस शो में उनका बिल्कुल अलग अंदाज देखने को मिल रहा है। खासकर ‘बिग बॉस’ फेम अभिषेक मल्हान को रोस्ट करने से वह बाज नहीं आते हैं। हालिया रिलीज प्रोमो में भी उनका यही रूप देखने को मिला।
ये खबर भी पढ़ें: मनोज तिवारी का बंगला देख हैरान हुईं फराह खान, कमरों के रखे अलग-अलग नाम; बताया- हर दिन आते हैं 400 लोग
अभिषेक की जमकर ली क्लास
खेसारी लाल यादव ‘बैटल ग्राउंड’ के दूसरे सीजन में जज, मेंटर के रोल में हैं। जब एक प्रतियोगी को अपनी टीम में लेने की बात आई तो अभिषेक पीछे हटते दिखे। ऐसे में खेसारी बोले- ‘आप कहते हैं, ये अच्छे हैं लेकिन अपनी टीम में नहीं लेते हैं और मुझसे पूछते रहते हैं। देखिए, ऐसा लगता है कि आप मुझसे पूछकर ही सब काम करते हैं।’ खेसारी की यह बात सुनकर बाकी मेंटर हंसने लगे। अभिषेक को भी खेसारी की बातें सुनकर हंसी आ गई।
क्या है शो ‘बैटलग्राउंड’ का कॉन्सेप्ट?
‘बैटलग्राउंड 2’ एक इंडियन फिटनेस रियलिटी शो है। इसमें काफी मुश्किल शारीरिक और मानसिक टास्क प्रतियोगियों को पूरे करने पड़ते हैं। खेसारी लाल यादव, अभिषेक मल्हान के अलावा प्रियंका चाहर चौधरी, शिखर धवन इस शो में बतौर जज, मेंटर नजर आ रहे हैं। यह शो 17 अप्रैल, 2026 से अमेजन एमएक्स प्लेयर पर प्रीमियर हो रहा है।