कल रिलीज होगी फिल्म
आज रविवार 29 जून को ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन भोजपुरी के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया गया है। डंस के पोस्टर के साथ लिखा है, 'कल आ रही है भोजपुरी की सबसे जबर्दस्त फिल्म- 'डंस'। खेसारी लाल यादव का फुल एक्शन मोड ऑन'। फिल्म 30 जून को सवा बारह बजे रिलीज होगी।
खेसारी का नया गाना हुआ रिलीज
खेसारी लाल यादव इन दिनों 'दिलवा चोरी कै के' गाना भी रिलीज हो चुका है। इसमें खेसारी शिल्पी राज के साथ नजर आए हैं। गाना GMJ Bhojpuri के यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकता है। हमेशा की तरह खेसारी अपने डांस से दर्शकों का दिल जीतते दिखे हैं। शिल्पी के साथ उनकी केमिस्ट्री शानदार है। इससे पहले एक्टर का गाना 'नथुनिया' गाना खूब हिट रहा है।