भोजपुरी सुपरस्टार रितेश पांडे और ऋचा दीक्षित इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'बंधन टूटे ना' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म की शूटिंग जोरो-शोरो से चल रही है। फिल्म में दोनों स्टार्स की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। सोशल मीडिया पर आए दिन दोनों की तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें रितेश और ऋचा पति-पत्नी के किरदार में नजर आ रहे हैं।
एक्टर रितेश पांडे ने कही यह बड़ी बात
फिल्म 'बंधन टूटे ना' भोजपुरी के जाने-माने डायरेक्टर देव पांडेय के निर्देशन में बनाई जा रही हैं। फिल्म की कहानी, संवाद पटकथा स्क्रीनप्ले काफी अच्छे से लिखा गया है। वहीं, फिल्म के बारे में एक्टर रितेश पांडे का कहना है कि यह एक अच्छी फिल्म है। उन्होंने कहा कि इस फिल्म को लेकर हम सभी काफी उत्साहित हैं।
'बंधन टूटे ना' जल्द होगी रिलीज
उन्होंने आगे कहा कि मुझे पुरी उम्मीद है कि हमारी यह फिल्म दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेगी साथ ही उन्होंने कहा कि 'बंधन टूटे ना' जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। मेरी दर्शकों से यह अपील है कि इस फिल्म को थिएटर में अपने परिवार के साथ जाकर जरुर देखें।
ये सितारे आएंगे नजर
बता दें कि इस फिल्म 'बंधन टूटे ना' के निर्माता अमर सिंह अवनीश रोहरा मधु शर्मा है, जबकि म्यूजिक डायरेक्टर ओम झा है। डीओपी वासु हैं। फिल्म की कहानी सभा वर्मा ने लिखी है। वहीं, रितेश पांडे, ऋचा दिक्षित, संजय पांडेय, अनूप अरोड़ा, संजीव मिश्रा, माया यादव, श्रद्धा नवल, रेखा सिंह, गोलू तिवारी, अपर्णा सिंह और बेबी सृष्टि फिल्म में मुख्य किरदार में नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें- Aamrapali Dubey : खेसारी लाल यादव के मिजाज को लेकर आम्रपाली दुबे का बयान, बोलीं- सेट पर करते हैं ऐसी हरकतें