फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raaz First Look :भोजपुरी हॉरर फिल्म 'राज' का फर्स्ट लुक रिलीज, इस अवतार में नजर आएंगे अरविंद अकेला कल्लू

Wed, 15 Mar 2023 08:39 AM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अरविंद अकेला कल्लू की अपकमिंग फिल्म 'राज' का उनके फैंस उ बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म  का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है।  

 
विज्ञापन
राज - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोजपुरी सुपरस्टार अरविंद अकेला की गिनती इंडस्ट्री के हाई पेड स्टार्स में होती है। अरविंद ने अपने करियर के दौरान कई हिट भोजपुरी फिल्में की हैं। अरविंद इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'राज' को लेकर काफी चर्चा में हैं। उनके फैंस उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं, अब फिल्म 'राज' का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है। फिल्म का फर्स्ट लुक काफी शानदार है।   

विज्ञापन

अरविंद अकेला - फोटो : सोशल मीडिया
गंभीर अंदाज में दिखे अरविंद अकेला

डायरेक्टर लाल बाबू पंडित के निर्देशन में बनी इस फिल्म में हमेशा मजाकिया अंदाज में रहने वाले अरविंद फिल्म के पोस्टर में काफी गंभीर लुक में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में अरविंद अकेला कल्लू अहम भूमिका में हैं। वहीं, उनके अपोजिट फिल्म में पूजा गांगुली और माही श्रीवास्तव लीड रोल में नजर आएंगी। बता दें कि फिल्म के निर्माता रौशन सिंह, सह निर्माता शर्मिलाआर सिंह हैं।

अरविंद अकेला - फोटो : सोशल मीडिया
निर्माता ने फिल्म को लेकर कही यह बड़ी बात

'राज' का फर्स्ट लुक जारी होने के बाद निर्माता रौशन सिंह ने कहा कि 'राज' एक सामाजिक और पारिवारिक हॉरर जोनर फिल्म है। यह भोजपुरी के दर्शकों के लिए बेहतरीन मजेदार साबित होने वाली है। इस फिल्म को लाल बाबू पंडित ने डायरेक्ट किया है, जो भोजपुरी इंडस्ट्री के बेहतरीन निर्देशकों में से एक हैं। फिल्म में कल्लू का एक अलग अंदाज दर्शकों के सामने होगा। कल्लू इंडस्ट्री के युवा और प्रतिभाशाली कलाकार है।
विज्ञापन

अरविंद अकेला - फोटो : सोशल मीडिया

पूजा गांगुली समेत ये स्टार्स आएंगे नजर

फिल्म  में अरविंद अकेला कल्लू, पूजा गांगुली और माही श्रीवास्तव के अलावा अनूप अरोड़ा, विद्या सिंह, बीना पांडेय, रिंकू भारती, सोनू पांडेय और संजय वर्मा दिखाई देंगे। फिल्म के लेखक अरविंद तिवारी, संगीतकार ओम झा व मधुकर आनंद हैं। गीतकार प्यारे लाल यादव, श्याम देहाती, सुमित सिंह चंद्रवंशी, उमा लाल यादव, यादव राज हैं। 

यह भी पढ़ें- Bhojpuri: भोजपुरी इंडस्ट्री को अलविदा कह चुकीं ये हसीनाएं, लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें