फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से पहले बच्चा गोद लेना चाहती हैं आम्रपाली दुबे, बचपन की ख्वाहिश का किया जिक्र; जानें क्या बोले निरहुआ?

Wed, 05 Aug 2026 10:40 AM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

Amrapali Dubey On Motherhood: आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव यानी निरहुआ अच्छे दोस्त हैं। हाल ही में एक रियलिटी शो पर एक्ट्रेस ने शादी के पहले मां बनने की अपनी इच्छा के बारे में निरहुआ को बताया।
विज्ञापन
दिनेश लाल यादव निरहुआ और भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे और एक्टर निरहुआ दोनों ही इन दिनों  रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' में साथ दिखाई दे रहे हैं। शो के हालिया एपिसोड में एक्ट्रेस ने मां बनने की इच्छा जताई। आम्रपाली जब अपनी यह इच्छा जाहिर कर रही थीं तब वहां निरहुआ भी मौजूद थे। जानें क्यों शादी से पहले मां बनना चाहती हैं एक्ट्रेस?

आम्रपाली ने बताई अपनी इच्छा 

विज्ञापन

रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' के दूसरे एपिसोड में आम्रपाली, निरहुआ के साथ बैठी थीं। इसी दौरान उन्होंने अपनी इच्छा जताई कि वो जल्द से जल्द मां बनना चाहती है। उन्होंने निरहुआ को बताया कि वह एक बेटी गोद लेना चाहती हैं। यह सुनकर निरहुआ हैरान रह गए। उन्होंने एक्ट्रेस से पूछा कि उनके मन में यह बात कहां से आई? इसपर आम्रपाली ने कहा कि वह हमेशा से यह चाहती थीं।

आम्रपाली दुबे - फोटो : इंस्टाग्राम

मुझे एहसास हुआ मैं यही चाहती हूं
निरहुआ को अपनी बात समझाते हुए आम्रपाली ने आगे कहा, ‘ये एक दिन की बात नहीं है। मैं बहुत पहले से ऐसा चाहती हूं। मेरी फैमिली में कजिन्स के जितने भी बच्चे हैं उन्हें देखकर मुझे मां बनने की फीलिंग आती है। मैं बच्चों के सारे काम कर सकती हूं। पहले मुझे लगता था ये सिर्फ फीलिंग्स है लेकिन फिर एहसास हुआ कि मैं ऐसा चाहती हूं। मेरे अंदर जो ममता है, उसे कोई बच्चा डिजर्व करता है।'

विज्ञापन

आम्रपाली दुबे - फोटो : इंस्टाग्राम

निरहुआ बोले- आसान नहीं होगा निर्णय 
आम्रपाली की पूरी बात सुनने के बाद निरहुआ ने उन्हें जवाब दिया। वह बोले- 'एक बात सोच लेना ये आसान नहीं होगा। हम लोगों के भी बच्चे हैं। हम लोग काम पर इसलिए फोकस कर पाते हैं, क्योंकि हमारे बच्चों को संभालने के लिए घर में कोई है। तुम एक भोजपुरी एक्ट्रेस हो सफल हो। काम के साथ बच्चे पर ध्यान कैसे रखोगी?’ इस पर एक्ट्रेस ने कहा कि बच्चे के आने के बाद वह चुनिंदा काम ही करेंगी। इसके साथ ही वह बच्चे की परवरिश में परिवार का सहयोग भी लेंगी।

क्या है 'भोजपुरी बवाल'? 
जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रहा 'भोजपुरी बवाल' एक भोजपुरी रियलिटी एंटरटेनमेंट शो है। शो में पवन सिंह, दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे समेत कुछ और भोजपुरी सेलेब्स भी नजर आ रहे हैं। यह शो 2 अगस्त से शुरू हुआ है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें