फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'ई कौन है भाई'?; अक्षरा सिंह का बिंदास लुक देख चौंके पिता विपिन इंद्रजीत; भोजपुरी क्वीन ने दिया ऐसा रिएक्शन

Fri, 31 Jul 2026 11:09 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Akshara Singh Photos: भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने आज शुक्रवार को अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं। इनमें वे वेस्टर्न लुक में गजब ढाती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
अक्षरा सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम@singhakshara
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह आमतौर पर ट्रेडिशनल लुक में नजर आती हैं। वे सोशल मीडिया पर भी ज्यादातर साड़ी, सलवार-सूट या पारंपरिक परिधानों में तस्वीरें साझा करती हैं। मगर, अपने हालिया लुक से उन्होंने फैंस को चौंका दिया है। 

विज्ञापन

अक्षरा सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम@singhakshara
अक्षरा सिंह ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं। उनका यह बिंदास लुक देख सिर्फ फैंस ही नहीं चौंके, बल्कि अक्षरा के पिता भी हैरान रह गए और उन्होंने बिटिया से सवाल कर लिया कि ये कौन है?

अक्षरा सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम@singhakshara
साझा की गई तस्वीरों में अक्षरा ब्लू डैनिम जींस में नजर आ रही हैं। उन्होंने इसके साथ व्हाइट टॉप पहना है। वे दिलकश पोज देती दिख रही हैं। तस्वीरों के साथ अक्षरा ने लिखा है, 'शानदार लुक में दिखना'।

अक्षरा की तस्वीरों पर पिता विपिन इंद्रजीत ने कमेंट किया है और लिखा है, 'ई कौन है भाई?' साथ में सप्राइज वाले इमोजी बनाए हैं। इस पर अक्षरा ने जवाब लिखा है, 'आपका बेटा, जिसकी रफ्तार अब रुकने वाली नहीं है'। इस पर पिता ने शाबाशी देते हुए लिखा है, 'वाह'। वहीं एक फैन ने लिखा है, 'आपकी शेरनी है ये'।

विज्ञापन

यूजर बोले- 'हॉलीवुड से कॉल आए'?
अक्षरा सिंह का यह अवतार देख फैंस ने तारीफों की झड़ी लगा दी है। एक यूजर ने सवाल किया, 'आप जेन-जी हैं या मिलेनियल'? एक यूजर ने लिखा है, 'तबाही लुक'। एक यूजर ने लिखा है, 'संभव है कि आपके पास अब हॉलीवुड से कॉल आ रहे होंगे'। वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षरा इन दिनों भक्ति सॉन्ग 'दीवानी महाकाल' को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं।



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें