फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'इंतजार आज भी है, बस उम्मीद अब नहीं रही'; 'नसीब' के बाद एक और दर्दभरा गाना लेकर आए पवन सिंह; पहली झलक आई सामने

Sat, 11 Jul 2026 12:31 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Pawan Singh New Sad Song: भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह का गाना 'नसीब' बीते दिनों रिलीज हुआ। यह दर्दभरा गाना है। इसके बाद अब वे एक और इसी तासीर का गाना लेकर आ रहे हैं।
विज्ञापन
पवन सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोजपुरी में पवन सिंह के नाम का सिक्का चलता है। उनकी अदाकारी हो या गायिकी दोनों का फैंस के बीच क्रेज है। पवन सिंह के गाने रिलीज के साथ ही गर्दा उड़ा देते हैं। ज्यादातर गानों में यूं तो उनका बिंदास अंदाज देखने को मिलता है, जिसमें वे जोरदार ठुमके लगाते दिखते हैं। मगर, बीते दिनों पवन सिंह का गाना 'नसीब' आया, जिसमें वे रोते-तड़पते दिखे थे। अब वे एक और दर्दभरे गाने को लेकर चर्चा में हैं।

विज्ञापन

आग की लपटों के बीच मायूस बैठे पवन सिंह!
पवन सिंह एक और दुख भरा गाना लेकर आ रहे हैं, जिसका फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज किया गया है। गाने के टाइटल और जारी हुए पोस्टर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह गाना काफी दर्दभरा होगा। पवन सिंह उदास बैठे हैं, जैसे किसी को याद कर रहे हैं। पीछे टेबल रखी है, जिससे आग की लपटें उठ रही हैं। पोस्टर पर लिखा है, 'इंतजार आज भी है...बस उम्मीद अब नहीं रही'। 

पवन सिंह - फोटो : वीडियो ग्रैब
दर्द और अहसासों से बंधा होगा गाना
यह गाना ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन की पेशकश है। उसी के इंस्टाग्राम अकाउंट से फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया गया है। साथ में कैप्शन लिखा है, 'तोहरा खातिर हम कहानी रहनी। तू हमार पूरा जिनगी रहलू। कुछ खास बहुत जल्द'। पवन सिंह के इस गाने में दर्द भी है और एहसास भी हैं। साथ ही दिल की अनकही कहानी भी होगी। इसे खुद पवन सिंह ने गाया है। 
 
विज्ञापन

पवन सिंह - फोटो : वीडियो ग्रैब
प्रेमिका की शादी पर टूटे पवन सिंह!
पवन सिंह के गाने 'नसीब' की बात करें तो इसे भी पवन सिंह ने ही गाया। इसे पवन सिंह और महिमा सिंह पर फिल्माया गया है। इस गाने में पवन सिंह को देख उनके फैंस भी दर्द को महसूस कर सकते हैं। अपनी प्रेमिका की शादी का कार्ड मिलने के बाद पवन टूट गए हैं। शराब में डूबकर वे महबूबा के लिए तड़पते हैं। पवन सिंह अपनी फिल्मों और गानों के अलावा राजनीति की दुनिया में भी छाए हुए हैं। बीते दिनों वे भाजपा के टिकट पर एमएलसी बने। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें