Diwali Special Bhojpuri Song: दिवाली यूं तो रोशनी और मिठास का पर्व है। मगर, किसी भी त्योहार की उमंग संगीत के बिना अधूरी है। दिवाली पर कई नए गाने रिलीज हुए हैं। मगर, आम्रपाली दुबे और विक्रांत सिंह का भोजपुरी सॉन्ग गर्दा उड़ा रहा है।
फेस्टिवल के रंगों में म्यूजिक का तड़का चार चांद लगा देता है। बॉलीवुड के साथ-साथ भोजपुरी गानों का क्रेज भी अब काफी बढ़ गया है। दिवाली के मौके पर कई नए गाने रिलीज हुए हैं। मगर, इस मामले में आम्रपाली दुबे का हाल ही में रिलीज हुआ भोजपुरी सॉन्ग 'आई है दिवाली' काफी ट्रेंड हो रहा है।
विज्ञापन
गाने में दिखी दिवाली की रौनक
आम्रपाली दुबे के साथ 'आई है दिवाली' गाने में भोजपुरी एक्टर विक्रांत सिंह नजर आए हैं। यह गाना 'सास बहू यमराज' फिल्म का है। इसे एसआरके म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। गाने में दिवाली के त्योहार की रौनक, परिवार की खुशियां नजर आ रही हैं। विक्रांत और आम्रपाली की केमिस्ट्री काफी कमाल है।
नेटिजन्स ने दिया पॉजिटिव रेस्पॉन्स
आम्रपाली दुबे और विक्रांत ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रहे हैं। अभिनेत्री सीधे पल्लू की येलो कलर की साड़ी पहने ग्रेसफुल लग रही हैं। आम्रपाली दीये जला रही हैं। यह पारिवारिक गाना है, जिसमें त्योहार का जश्न दिखाई दे रहा है। वहीं, विक्रांत का अंदाज भी दिल जीतने वाला है। इस गाने को आलोक कुमार और प्रियंका सिंह ने गाया है। सॉन्ग के लिरिक्स शेखर मधुर ने लिखे हैं। गाने पर यूजर्स के पॉजिटिव रिएक्शंस आए हैं। यूजर्स लिख रहे हैं, दिवाली के सेलिब्रेशन में यह गाना और रौनक लगाएगा। साथ ही फेस्टिवल की बधाई भी दे रहे हैं।
दिलचस्प है फिल्म की कहानी
इस फिल्म की कहानी काफी दिलचस्प है। आम्रपाली के किरदार का कोई भाई नहीं है, तो वह उनके घर आए मौत के दूत यमराज को अपनी दुख भरी कहानी सुनाकर अपना भाई बना लेती हैं। इस फिल्म में आम्रपाली और विक्रांत के अलावा रितु चौहान, अनुषा शर्मा, अयाज खान, श्रद्धा नवल, विद्या सिंह, आशुतोष तिवारी, समर्थ चतुर्वेदी, शनि शर्मा, साहिल सिद्दीकी, और दीप्ति तिवारी जैसे सितारे हैं।