फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनुष: 'ओम चैप्टर 1' के लिए सुबह 6 बजे खुलेंगे थिएटर, अभिनेता ने विजय को कहा शुक्रिया, फैंस को दी ये हिदायत

Thu, 19 Nov 2026 12:46 PM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • 'ओम चैप्टर 1' 20 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
  • इसमें धनुष के साथ साई पल्लवी नजर आएंगी।
  • बता दें कि फिल्म के सुबह वाले शो को तमिलनाडु की सरकार से मंजूरी मिल गई है।
विज्ञापन
फिल्म 'ओम: चैप्टर 1' - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ सिनेमा में बड़े सितारों की फिल्मों की रिलीज किसी त्योहार से कम नहीं होती। अपने पसंदीदा स्टार की फिल्म का पहला शो देखने के लिए फैंस सुबह से ही सिनेमाघरों के बाहर जुटने लगते हैं। कई बार इस उत्साह के बीच पटाखे फोड़ने और भारी भीड़ की वजह से आम लोगों को परेशानी भी होती है।
विज्ञापन


अब एक्टर धनुष ने अपनी आने वाली फिल्म 'ओम चैप्टर 1' के पहले शो को लेकर फैंस से खास अपील की है। साथ ही उन्होंने तमिलनाडु सरकार और मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय का शुक्रिया भी अदा किया है।
Trending Videos

फिल्म 'ओम: चैप्टर 1' - फोटो : सोशल मीडिया
सुबह के शो को मिली मंजूरी
दरअसल, तमिलनाडु सरकार ने धनुष की फिल्म 'ओम चैप्टर 1' के सुबह 6 बजे के शो को मंजूरी दे दी है। यह फिल्म 20 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस मंजूरी के बाद धनुष ने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी कर मुख्यमंत्री विजय और राज्य सरकार का आभार जताया।

एक्टर ने लिखा, 'मैं तमिलनाडु सरकार और माननीय मुख्यमंत्री विजय का दिल से धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने 20 नवंबर को रिलीज हो रही फिल्म 'ओम' के सुबह 6 बजे के शो की अनुमति दी।'

'ओम चैप्टर 1' - फोटो : वीडियो ग्रैब
धनुष ने फैंस से की खास अपील
धनुष ने सरकार का शुक्रिया अदा करने के साथ ही अपने फैंस से जिम्मेदारी के साथ फिल्म का जश्न मनाने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि सुबह 6 बजे का शो देखने आने वाले सभी फैंस सुरक्षित रहें, जिम्मेदारी से व्यवहार करें और दूसरों को किसी तरह की परेशानी न पहुंचाएं। एक्टर के मुताबिक, फिल्म को एंजॉय करना ही असली जश्न है।

सिनेमाघरों में फिल्म देखने की अपील
धनुष ने अपने पोस्ट में फिल्म इंडस्ट्री को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि फिल्म से जुड़े सभी लोगों को फैंस सबसे बड़ा सपोर्ट सिनेमाघरों में जाकर फिल्म देखकर दे सकते हैं। उन्होंने लिखा, 'फिल्म इंडस्ट्री में काम करने वाले सभी लोगों को आप सबसे बड़ा समर्थन सिनेमाघरों में जाकर फिल्म देखने के जरिए दे सकते हैं। इससे सिनेमा के विकास में भी मदद मिलेगी।'
विज्ञापन

'ओम चैप्टर 1' - फोटो : वीडियो ग्रैब
क्या है सुबह 6 बजे शो की मंजूरी का नियम?
बता दें कि तमिलनाडु में सिनेमा से जुड़े नियमों में बदलाव के बाद अब नई तमिल फिल्मों की रिलीज के पहले हफ्ते में सिनेमाघरों को सुबह 6 बजे से लेकर दिन में छह शो दिखाने की अनुमति है। इस नियम का मकसद बड़ी फिल्मों की रिलीज के दौरान दर्शकों की मांग को पूरा करना और सिनेमाघरों में ज्यादा शो आयोजित करने की सुविधा देना है।

फिल्म में नजर आएंगे ये सितारे
  • 'ओम चैप्टर 1' को 'उधिरम: द ब्लड वुड' के नाम से भी जाना जा रहा है।
  • फिल्म को राजकुमार पेरियासामी ने लिखा और डायरेक्ट किया है।
  • फिल्म में धनुष एक अंडरकवर ऑफिसर के किरदार में नजर आएंगे।
  • वहीं, साई पल्लवी आईपीएस अधिकारी नित्या रेड्डी का रोल निभा रही हैं, जो इस जांच का नेतृत्व करती हैं।
  • ममूटी फिल्म में सिया नाम के एक ताकतवर शख्स का किरदार निभाएंगे, जिसका संबंध तस्करी करने वाले गिरोह से है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें