फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OTT Release This Week: 'भोजपुरी बवाल' से 'चिन्ना चिन्ना आसई' तक; इस वीक ओटीटी पर क्या-क्या होगा खास? जानिए

Mon, 27 Jul 2026 12:00 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

OTT Release This Week: नया वीक शुरू हो गया है। कुछ नई फिल्में सिनेमाघरों में सजेंगी। मगर, ओटीटी पर देखने के लिए क्या कुछ होगा खास?  देखिए लिस्ट
विज्ञापन
ओटीटी पर रिलीज होंगी कई फिल्में-सीरीज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिनेमाघरों में 'द ओडिसी' का हल्ला है। विजय की 'जन नायकन' (हिंदी में 'जन नेता') भी है। इसके अलावा कई और फिल्मों के विकल्प हैं। वहीं, इस वीक हॉलीवुड फिल्म 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' से लेकर बॉलीवुड की 'आवारापन 2' तक रिलीज हो रही हैं। हर तरफ एंटरटेनमेंट के शानदार विकल्प हैं। मगर, आज शुरू हुए इस नए सप्ताह में ओटीटी पर क्या खास देखने को मिलेगा? जानते हैं...

विज्ञापन

'द लीजेंड ऑफ कर्ण' - फोटो : सोशल मीडिया
'द लीजेंड ऑफ कर्ण' 
यह महाभारत के योद्धा कर्ण के जीवन पर बनी एक एनिमेटेड वेब सीरीज है। यह सीरीज 31 जुलाई 2026 को दस्तक देगी। 'द लीजेंड ऑफ कर्ण' को रद देवराजन और जीवन जे कांग ने बनाया है। इस सीरीज में महाभारत के वीर योद्धा कर्ण के जन्म, संघर्ष और महान धनुर्धर बनने की गाथा दिखाई जाएगी। पौराणिक विषय पर बनी सीरीज SonyLIV पर स्ट्रीम होगी।

हार्ट बीट सीजन 3 - फोटो : सोशल मीडिया
हार्ट बीट सीजन 3
चर्चित तमिल मेडिकल ड्रामा वेब सीरीज का तीसरा पार्ट भी इस वीक रिलीज की कतार में है। 'हार्ट बीट सीजन 3' सीरीज 30 जुलाई 2026 से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। सीरीज के इस सीजन में रीना 'रीना 2.0' के रूप में नजर आएगी।  यह सीजन रीना की जिंदगी और उसके एएम हॉस्पिटल में जाने की कहानी पर आधारित है। इसमें नए इंटर्न, रोमांस और अस्पताल की राजनीति को दिखाया जाएगा।

द डेविल्स माउथ - फोटो : सोशल मीडिया
द डेविल्स माउथ
अगर आपको एक्शन थ्रिलर फिल्में पसंद हैं, तो इस वीक आप इसे देख सकते हैं। फिल्म 'द डेविल्स माउथ' 29 जुलाई 2026 को रिलीज होगी। इस फिल्म को थिएटर्स में नहीं, बल्कि सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जाएगा। जेफ वाडलो निर्देशित फिल्म में कैथरीन न्यूटन, लाना कोंडोर और गैविन कैसालेग्नो हैं।

द डेविल वियर्स प्राडा 2 - फोटो : सोशल मीडिया
द डेविल वियर्स प्राडा 2
यह अमेरिकी कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। यह फिल्म इस साल मई में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है। डेविड फ्रैंकल निर्देशित यह फिल्म 29 जुलाई से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। इसमें एनी हैथवे, मेरिल स्ट्रीप, स्टेनली टोक्सी और सिमोन ऐश्ली जैसे सितारे हैं।

चिन्ना चिन्ना आसाई - फोटो : सोशल मीडिया
चिन्ना चिन्ना आसाई
यह मलयालम ड्रामा फिल्म है। यह 19 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब ओटीटी पर आने वाली है। चिन्ना चिन्ना आसाई 28 जुलाई से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। वर्षा वासुदेवन द्वारा लिखित और निर्देशित यह फिल्म वाराणसी में दो अजनबी और अकेले लोगों के बीच एक दिन की दोस्ती पर आधारित है। 
विज्ञापन

भोजपुरी बवाल - फोटो : सोशल मीडिया
'भोजपुरी बवाल' 
इस वीक ओटीटी पर बवाल होने जा रहा है। दरअसल, शो 'भोजपुरी बवाल' शुरू हो रहा है। यह नया भोजपुरी रियलिटी एंटरटेनमेंट शो है, जिसमें पवन सिंह, दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे मुख्य कलाकार हैं। शो 02 अगस्त 2026 से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें