मोनालिसा की ये फोटोज उनके नए किरदार की हैं, जिसे वे एक शो में निभाती दिखेंगी। फिलहाल, वे शो की शूटिंग कर रही हैं।
मोनालिसा इस शो में वसंतसेना का किरदार निभाती नजर आएंगी। साझा की गई तस्वीरों में वे बला की खूबसूरत लग रही हैं, मानो स्वर्ग से कोई अप्सरा उतर आई हो।
मोनालिसा ने तस्वीरों के साथ लिखा है, 'सुंदर सुंदर। वसंतसेना'। बता दें कि अभिनेत्री गुजरात के उमरगाम में फिलहाल इस शो की शूटिंग कर रही हैं।
वसंतसेना प्राचीन भारतीय संस्कृत साहित्य के नाटक 'मृच्छकटिकम्' की मुख्य नायिका है, वह उज्जयिनी की एक बेहद धनी, खूबसूरत और कला प्रेमी नगरवधू थीं।
मोनालिसा का यह अंदाज देख फैंस क्रेजी हो रहे हैं और तारीफों की झड़ी लगा दी है