फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pawan Singh: पत्नी ज्योति के आरोपों पर पवन सिंह का रिएक्शन, बोले- 'आप बस एक ही रट लगा रही हैं, चुनाव लड़ने की'

Mon, 06 Oct 2025 11:42 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Pawan Singh On Wife Allegation: भोजपुरी स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह हाल ही में अभिनेता के घर पहुंची थीं, जहां हाईवोल्टेज ड्रामा हुआ था। अब पवन सिंह ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है। 
 
विज्ञापन
पवन सिंह और ज्योति सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। हाल ही में ज्योति एक्टर के घर पहुंचीं और फूट-फूटकर रोईं। उन्होंने पवन सिंह पर कई आरोप लगाए हैं, जिन पर अब भोजपुरी पावर स्टार ने चुप्पी तोड़ी है। पवन सिंह ने सोशल मीडिया पोस्ट शेयर करते हुए ज्योति से सवाल किए हैं।

विज्ञापन


पवन सिंह ने कहा कि वो जनता को कभी दुखी नहीं करते
भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है। इसमें उन्होंने लिखा, ‘मैं अपने जीवन में एक ही बात जानता हूं कि जनता मेरे लिए भगवान है। क्या मैं आप सब के जनभावना को ठेस पहुंचाऊंगा, जिनके बदौलत मैं यहां तक पहुंचा।’
 
ज्योति सिंह से पूछे कई सवाल
आगे पोस्ट में उन्होंने ज्योति सिंह से कई सवाल किए। पहला सवाल उन्होंने पूछा, ‘क्या यह सच नहीं है कि कल सुबह आप मेरे सोसाइटी में आई तो मैंने सम्मान के साथ आपको अपने घर पर बुलाया और करीब 1:30 घंटे हमलोगों की वार्तालाप हुई।’ फिर दूसरा सवाल उन्होंने पूछा, ‘आपके द्वारा बस एक ही रट कि मुझे चुनाव लड़वाइये कैसे भी, जोकि मेरे बस का नहीं।’ इसके बाद अंतिम बात उन्होंने कही, ‘समाज में भ्रम फैलाया गया कि मैंने पुलिस बुलाया, जबकि सच्चाई यह है कि पुलिस सुबह से वहां इसलिए मौजूद थी ताकि जो भी हो उनके उपस्थिति में हो। कहीं भी आपके साथ आए लोगों द्वारा या किसी और के द्वारा कोई अनहोनी ना हो।’
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Vijay Deverakonda: सड़क हादसे के बाद यह काम करने पहुंचे विजय, बोले- 'थोड़ा सिर दर्द है पर बिरयानी...'

ज्योति सिंह ने लगाए थे कई आरोप
बीते दिन रविवार को ज्योति सिंह अपने पति पवन सिंह से मिलने उनके लखनऊ स्थित घर पहुंची थीं। यहां आकर उन्होंने कहा कि उन्हें घर में जाने नहीं दिया जा रहा है और उनके लिए पुलिस बुलवाई गई है। साथ ही उन्होंने अभिनेता पर और भी कई गंभीर आरोप लगाए थे और उन्हें खूब रोते हुए भी दिया गया था। ज्योति सिंह ने इसका पूरा वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें