फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेसारी लाल ने पिता के लिए खरीदी लग्जरी कार; संघर्ष को याद कर हुए भावुक, बोले- पापा ने चना बेचकर मुझे बड़ा किया

Mon, 03 Aug 2026 11:19 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Khesari Lal Yadav New Car: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने नई कार खरीदी है। यह कार उन्होंने अपने पिता के लिए खरीदी है। 
विज्ञापन
खेसारी लाल यादव अपने बेटे और पिता के साथ - फोटो : इंस्टाग्राम@khesari_yadav
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खेसारी लाल यादव भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार हैं। अदाकारी से लेकर सिंगिंग तक, हर मामले में वे कमाल हैं। अभिनेता ने सावन के पहले सोमवार को एक नई आलीशान कार खरीदी है। दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने यह कार अपने पिता के लिए खरीदी है। खेसारी लाल यादव ने कार खरीदने की जानकारी हालिया सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए शेयर की। इसी के साथ उन्होंने यह भी बताया कि उनके पिता ने बहुत मेहनत और संघर्ष करके उनकी परवरिश की है और इस मुकाम तक पहुंचाया है। 

विज्ञापन
Trending Videos

खेसारी लाल यादव अपने बेटे और पिता के साथ - फोटो : इंस्टाग्राम@khesari_yadav
पिता और बेटे के साथ शोरूम पहुंचे खेसारी
खेसारी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने एक सफेद रंग की रेंज रोवर कार ली है। शोरूम में कार लेने के लिए वे अपने पिता और बेटे के साथ पहुंचे। अभिनेता ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है, 'मेरे जीवन का हर संगीत मेरे पापा हैं, जिन्होंने मुझे चना बेचकर बड़ा किया। आज ये जीत मेरे पापा की है। शुक्रिया पापा मेरे जीवन को इतना बेहतर बनाने के लिए'।
 

बोले- 'मेरी हर जीत में पापा का पसीना है'
खेसारी ने आगे लिखा है, 'लोग मेरी जीत देखते हैं, लेकिन मैं हर जीत में आपके उस त्याग, पसीना और आप के आशीर्वाद को देखता हूं'। इसके अलावा खेसारी ने एक और वीडियो भी शेयर किया है। इसमें वे अपने पिता के साथ फैंस से रूबरू होते दिखे हैं। खेसारी ने बताया कि घर में पहले से कई कार हैं। पिता के पास भी चार-चार गाड़िया हैं। मगर, उनके पास अभी तक इतनी महंगी गाड़ी नहीं थीं। उनके पिता भी खेसारी के फैंस से यह अपील करते दिखे हैं कि उनके बेटे को हमेशा इतना ही प्यार देते रहें।
 
विज्ञापन

खेसारी लाल यादव अपने पिता के साथ - फोटो : वीडियो ग्रैब
खेसारी ने फैंस को दिया ये संदेश
खेसारी लाल यादव ने इसी के साथ अपने फैंस को यह मैसेज भी दिया कि माता-पिता की खुशियों के लिए हमेशा प्रयास करते रहें। उन्हें खुश रखें, उनके साथ समय बिताएं। बता दें कि खेसारी लाल यादव काफी संघर्ष करने के बाद लोकप्रियता के शिखर पर पहुंचे हैं। उनके पिता जहां चना बेचा करते थे। वहीं, कथित तौर पर एक वक्त ऐसा था, जब खुद खेसारी ने भी लिट्टी चोखा बेचकर गुजारा किया है। हालांकि, आज वे टॉप एक्टर्स में शुमार हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें