अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने कुछ तस्वीरें और वीडियो साझा किए हैं, जिनमें वे भोलेनाथ की भक्ति में लीन दिख रही हैं। उन्होंने विशाल शिवलिंग पर जल अर्पित कर पूजा-अर्चना की।
भोजपुरी अभिनेत्री की मां व एक्ट्रेस नीलिमा सिंह भी साथ नजर आईं। शिवालय में जल-दूध अर्पित करते हुए दोनों काफी भावुक दिखीं और शिवलिंग से लिपट गईं।
अक्षरा ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है, 'हर हर महादेव'। अक्षरा सिंह महादेव में बेहद श्रद्धा रखती हैं। बीते दिनों वे काशी विश्वनाथ और उज्जैन महाकाल भी दर्शन करने पहुंची थीं।
सावन के पवित्र महीने में अक्षरा सिंह श्रद्धालुओं के लिए भक्ति गीत भी लेकर आई हैं। उनका हालिया रिलीज गाना 'मैं दीवानी महाकाल' की काफी ट्रेंड में है।
अक्षरा के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे अब बॉलीवुड की तरफ कदम बढ़ा रही हैं। बीते दिनों उन्हें 'वेलकम टू द जंगल' के एक गाने में अक्षय कुमार के साथ देखा गया था। अब वे श्रद्धा कपूर की फिल्म 'ईठा' में नजर आएंगी।