फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varun Dhawan: वरुण धवन ने की शरवरी और 'मुंजा' की तारीफ, फिल्म में दिखाई दिया भेड़िया, बोले- मिलना चाहता...

Sun, 09 Jun 2024 04:11 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन ने फिल्म 'मुंजा' और शरवरी वाघ की जमकर तारीफ की। साथ ही उन्होंने फिल्म 'मुंजा' से जुड़ा अपना एक खास कैमियो रोल भी साझा किया।
विज्ञापन
'मुंजा' - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैडॉक सुपरनैचुरल यूनिवर्स की चौथी किस्त है 'मुंजा'। इस फिल्म से पहले मैडॉक की स्त्री, रूही और भेड़िया रिलीज हुई थी, जो कि बॉक्स ऑफिस पर काफी सक्सेसफुल भी रही थी। फिल्म 'मुंजा' की कहानी भारतीय लोककथाओं और पौराणिक कथाओं से प्रेरित है ,जो 'मुंजा' की किंवदंती के इर्द-गिर्द घूमती नजर आई। यह फिल्म 7 जून को रिलीज हुई थी। रिलीज के बाद से फिल्म को लेकर दर्शकों ने अपनी राय सोशल मीडिया पर साझा करनी शुरू कर दी थी। इन दिनों हर जगह हॉरर कॉमेडी फिल्म 'मुंजा' की चर्चा हो रही है, साथ ही फिल्म में शरवरी वाघ के अभिनय की भी जमकर तारीफ हो रही है। फिल्म को लेकर अभीतक शरवरी के रूमर्ड बॉयफ्रेंड सनी कौशल उनके भाई विक्की कौशल के अलावा कई बॉलीवुड सेलेब्स की प्रतीक्रिया आ चुकी है। अब नए डैड बने वरुण धवन ने भी फिल्म 'मुंजा' को लेकर अपनी प्रतीक्रिया साझा की है।
विज्ञापन


फिल्म से है वरुण का कनेक्शन
वरुण ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर फिल्म 'मुंजा' में अपनी कैमियो उपस्थिति का एक वीडियो साझा किया है। इसमें वरुण अपने भेड़िया अवतार में नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के साथ वरुण ने लिखा, ''बड़ी सफलता के लिए टीम 'मुंजा' को बधाई। भेड़िया मिलना चाहिएगा आप से। इस मास्टर स्टोरी टेलर के साथ फिर से आपके सेट पर वापस आकर बहुत मजा आया। जल्द ही मिलते हैं भाई'' वरुण के इस पोस्ट से साफ जाहिर हो रहा है कि वह मैडॉक की फिल्म 'भेड़िया 2' की शूटिंग जल्द ही शुरू करने वाले हैं। वरुण की इस पोस्ट पर शरवरी वाघ ने अपनी प्रतीक्रिया देते हुए लिखा, "वीडी!!!! हमारे 'मुंजा' पागलपन में चार चांद जोड़ने के लिए धन्यवाद आप सबसे अच्छे हैं"


मैडॉक फिल्म्स की इस चौथी किस्त 'मुंजा' में शरवरी वाघ, मोना सिंह, अभय वर्मा और सत्यराज ने अहम भूमिका निभाई है। इससे पहले मैडॉक की स्त्री, भेड़िया और रूही फिल्में आई थी, जो कि दर्शकों को बेहद पसंद भी आई। फिल्म का निर्देशक आदित्य सरपोतदार ने किया है। हॉरर-कॉमेडी फिल्म एक ऐसे लड़के की कहानी है जिसे मुन्नी से शादी करने से मना कर दिया जाता है, जो उससे 7 साल बड़ी लड़की है। लड़के का सिर उसकी मां जबरदस्ती मुंडवा देती है और मुन्नी की शादी किसी और से करवा दी जाती है। सिर मुंडवाने के 10 दिन के अंदर ही लड़का मर जाता है और 'मुंजा' एक राक्षस बन जाता है और उन्हें उसकी मुन्नी खोजने के लिए परेशान करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Kalki 2898 AD: 'कल्कि 2898 एडी' का एक और पोस्टर हुआ जारी, अनोखे अंदाज में नजर आईं दीपिका पादुकोण
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें