अनन्या पांडे की सीरीज कॉल मी बे काफी चर्चा में रही थी। बॉलीवुड के कई हस्तियों को भी ये शो काफी ज्यादा पसंद आया था। हाल में ही नेटफ्लिक्स की सीरीज 'फैबुलस वाइव्स वर्सेज बॉलीवुड वाइव्स' में इसकी चर्चा हुई है। महीप कपूर, भावना पांडे, नीलम सोनी और सीमा सजदेह, शालिनी पासी, कल्याणी साहा चावला और रिद्धिमा कपूर वाले इस सीजन में शालिनी काफी लाइमलाइट बटोर रही हैं। इसमें उन्हें काफी पसंद भी किया जा रहा है। हाल ही में एक इंटरव्यू में, भावना ने बताया कि कैसे शालिनी उन्हें कॉल मी बे में अनन्या पांडे के किरदार की याद दिलाती हैं।
भावना पांडे ने साझा किया रोचक किस्सा
हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए, भावना पांडे ने एक रोचक किस्सा साझा किया है। उन्होंने बताया कि कैसे अनन्या पांडे के कॉल मी बे में अभिनय करने के बाद उन्हें शालिनी पासी का फोनन आया था। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि कैसे 'फैबुलस लाइव्स वर्सेज बॉलीवुड वाइव्स' में शालिनी के सीन अलग-अलग शूट किए गए थे और उन्होंने उन्हें रिलीज के बाद ही देखा। भावना ने आगे बताया कि जब उन्होंने शो में शालिनी को देखा, तो उन्हें तुरंत कॉल मी बे में अनन्या की बेला की याद आ गई।
Jaanu I Love You: अक्षरा सिंह की नई फिल्म 'जानू आई लव यू' की पहली झलक आई सामने, तेवर दिखाती आईं नजर
भावना को शालिनी में दिखती है बे
भावना ने बताया कि शालिनी के बहुत से सीन उनके सामने नहीं किए गए थे। जब उन्होंने शालिनी को स्क्रीन पर देखा, तो ये पहली बार था, जब उन्होंने उन्हें देखा था। भावना ने आगे कहा, जब शालिनी ने मुझे फोन किया, तो मैंने कहा, 'हे भगवान शालिनी, तुम बे हो, बे एक अमीर लड़की है, जिसका दिल कोमल और दयालु है।' मुझे लगता है कि शालिनी में भी यही चीज है। वह एक बहुत ही संपन्न परिवार से आती है, लेकिन उसका दिल काफी दयालु है। दोनों में समानताएं अनोखी हैं, लेकिन शालिनी ने खुद मुझे बताया कि वह बे है।"
Salim Khan: सलमान खान के घर दिवाली उत्सव का आगाज, सलीम खान ने खरीदी चमचमाती मर्सिडीज
अनन्या पांडे को पसंद आईं शालिनी
इस इंटरव्यू के दौरान भावना ने जानकारी देते हुए बताया कि कैसे अनन्या का शालिनी ने मनोरंजन किया। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि उन्होंने शालिनी को एक संदेश भेजा और उन्हें बताया कि उन्होंने उनका कितना आनंद लिया। शालिनी बहुत अनोखी है। वह इस तरह के शो के लिए बनी है।" शालिनी और भावना फिलहाल फैब्युलस लाइव्स वर्सेज बॉलीवुड वाइव्स की सफलता का आनंद ले रही हैं। वहीं दूसरी ओर अनन्या ने कॉल मी बे के दूसरे सीजन की शूटिंग शुरू कर दी है।
Ramayana: इंदिरा कृष्णा ने की रामायण में रणबीर के राम बनने की पुष्टि, कहा- उनके अलावा किसी और को..