फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश में भारती सिंह ने कराया दूसरे बच्चे का जेंडर चेक? ट्रोल करने वालों को कॉमेडियन ने दिया करारा जवाब

Tue, 14 Oct 2025 04:27 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bharti Singh Second Pregnancy: हाल ही में कॉमेडियन भारती सिंह ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की न्यूज फैंस के साथ साझा की। इन दिनों वह परिवार के साथ स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख में हैं। अपने व्लॉग चैनल पर भारती सिंह ने उन अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है, जिसमें कहा जा रहा है कि कॉमेडियन ने होने वाले बच्चा का जेंडर चेक कराया है। 

विज्ञापन
भारती सिंह और हर्ष - फोटो : इंस्टाग्राम@bharti.laughterqueen
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारती सिंह ने परिवार वालों और फैंस को दूसरी बार प्रेग्नेंट होने की जानकारी हाल ही में साझा की। यह जानकारी उन्होंने अपने व्लॉग चैनल पर शेयर की थी। जिसमें बड़े बेटे गोला के हाथ में एक पोस्टर नजर आया, जिसमें लिखा था कि वह बड़ा भाई बनने वाला है। फैंस भारती सिंह के लिए खुश हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर अचानक चर्चा चल पड़ी है कि भारती ने विदेश में दूसरे बच्चे का जेंडर चेक करा लिया है। इस बात को लेकर भारती ने चुप्पी तोड़ी है और सच को सबके सामने रखा है। 

विज्ञापन


भारती ने दूसरे बच्चे के जेंडर चेक पर क्या कहा? 
भारती सिंह ने अपने व्लॉग में कहा, ‘कुछ लाेगों ने मुझे मैसेज करके कहा कि आप विदेश में हैं, तो पता कर लीजिए कि लड़का है या लड़की। लेकिन हम नियम नहीं तोड़ते हैं। मैं और हर्ष अच्छा कमा रहे हैं। हमें भगवान बेटा दे या फिर बेटी, हमें स्वीकार है। हमारे परिवार ने भी हमें ऐसा कुछ करने के लिए नहीं कहा है। हम क्यों करें ये सब?’ 

ये खबर भी पढ़ें: Bharti Singh: 41 की उम्र में दोबारा मां बनेंगी भारती, पति संग फनी पोस्ट शेयर कर लिखा- हम फिर से प्रेग्नेंट हैं
विज्ञापन


हर्ष ने अलग ही बात सामने रखी 
आगे व्लॉग में भारती के पति और राइटर हर्ष लिंबाचिया ने कहा, ‘और हम सस्पेंस क्यों खत्म करें। सस्पेंस का भी अपना मजा होता है।’ इस बात पर भारती सिंह भी हामी भरती हैं। आगे व्लॉग में वह अपने बड़े बेटे गोला के साथ घूमने के लिए निकल जाते हैं।
विज्ञापन


प्रेग्नेंसी में भी एक्टिव हैं भारती सिंह 
भारती सिंह ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी में काफी एक्टिव हैं। वह परिवार के साथ विदेश में घूम रही हैं। अपने व्लॉग चैनल के लिए वीडियो बना रही हैं। साथ ही पिछले दिनों एंकरिंग करते हुए भी उन्हें देखा गया। बताते चलें कि पहली प्रेग्नेंसी के दौरान भी वह काफी एक्टिव रहीं, डिलवरी के आखिरी समय तक काम करती रहीं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें