फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhaiyya Ji: 'नहीं समझ आती क्रिस्टोफर नोलन की फिल्में', अपने इस बयान को लेकर बुरा फंसे मनोज बाजपेयी, हुए ट्रोल

Sat, 25 May 2024 11:54 AM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला

सार

हिंदी सिनेमा के जाने माने अभिनेता मनोज बाजपेयी इन दिनों अपनी फिल्म 'भैयाजी' को लेकर चर्चा में हैं। हाल में ही उन्होंने हॉलीवुड के मशहूर निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन की फिल्मों पर बात की है। 
विज्ञापन
मनोज बाजपेयी-क्रिस्टोफर नोलन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मनोज बाजपेयी हिंदी सिनेमा के बेहतरीन कलाकारों में से एक हैं। उन्होंने कई फिल्मों में अपनी बेहतरीन अदाकारी से लोगों का दिल जीता है। फिलहाल वह अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'भैयाजी' को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच अभिनेता ने हॉलीवुड के मशहूर निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन की फिल्मों को लेकर अपनी राय जाहिर की है। बता दें कि नोलन अपनी अनोखी फिल्मों की वजह से जाने जाते हैं। 

विज्ञापन


मनोज को नहीं समझ आते हैं नोलन 
हॉलीवुड के मशहूर निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन की फिल्मों को पसंद करने वाले दर्शक विश्व स्तर पर मौजूद है। उनकी नवीनतम फिल्म 'ओपेनहाइमर' विश्व सिनेमा के इतिहास की सुपरहिट फिल्मों में से एक है। नोलन की फिल्मों में एक अनूठापन और कुछ नया हमेशा देखने को मिलता है, इस वजह से उनकी फिल्में ज्यादातर लोगों को पसंद आती हैं। वहीं, 'भैयाजी' अभिनेता ने बताया है कि उन्हें नोलन की फिल्में समझ नहीं आती हैं। 
Box Office Collection: राजकुमार की 'श्रीकांत' पर पड़ेगा 'भैया जी' का असर? टिकट खिड़की पर इतनी कमाई से खोला खाता
विज्ञापन

समय के कॉनसेप्ट को समझने की है कोशिश
एक पॉडकास्ट पर जब अभिनेता से पूछा गया कि वह हॉलीवुड फिल्म निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन के बारे में क्या सोचते हैं? इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें नोलन समझ नहीं आते। उन्होंने कहा,"नोलन मुझे समझ नहीं आते ज्यादा। मैं समय के कॉनसेप्ट को समझने के लिए काफी प्रयास करता हूं, मैं अभी भी इसे सीखने, पढ़ने और समझने की कोशिश कर रहा हूं तो फिर शायद ओपेनहाइमर मुझे ज्यादा समझ आती"। इस दौरान बाजपेयी ने बताया कि उन्होंने क्रिस्टोफर नोलन की द्वितीय विश्व युद्ध पर आधारित फिल्म 'डनकर्क' देखी है। उन्हें युद्ध पर आधारित फिल्में हमेशा परेशान करती हैं। 

Shah Rukh Khan: शाहरुख खान का प्रशंसक बना यह मशहूर क्रिकेटर, तारीफ कर बताया विनम्र और जमीन से जुड़ा इंसान

परेशान करती हैं युद्ध आधारित फिल्में

विज्ञापन

युद्ध पर आधारित फिल्म से जुड़े अपने अनुभव को भी अभिनेता ने साझा किया। उन्होंने बताया कि वह 'एलओसी' की शूटिंग के वक्त भी काफी परेशान थे। उन्हें युद्ध का कॉनसेप्ट काफी परेशान करता है। लोग एक दूसरे को मारते हैं,मरते हैं। अभिनेता ने कहा, "यह काफी परेशान कर देने वाला है। आपको संवेदनशील सीमाओं पर सैनिकों से बात करनी चाहिए, वे आपको इसके बारे में बताएंगे।" शूटिंग के दौरान का एक वाकया साझा करते हुए 'भैयाजी' अभिनेता ने कहा कि एक दिन जब उन्होंने एक सैनिक से पूछा कि क्या वो दूसरी तरफ के सैनिक से बात करते हैं?  इस पर सैनिक ने जवाब दिया था कि हां, जब युद्धविराम होता है तब वो बात करते हैं। 
स्टारकिड होकर भी अपने कपड़े और बर्तन खुद धोते हैं अक्षय के लाडले

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें