फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TV Actress: एक्स पति को याद करके रोने लगी टीवी की ये मशहूर अभिनेत्री, निधन के बारे में बताते हुए छलके आंसू

Thu, 12 Jun 2025 10:02 AM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Shubhangi Atre: सीरियल 'भाभी जी घर पर हैं' फेम एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे ने हाल ही में अपने एक्स पति के निधन के बारे में बात की है। उन्होंने बताया है कि वो उनके लिए कितना मुश्किल समय था।
विज्ञापन
शुभांगी अत्रे - फोटो : इंस्टाग्राम- @shubhangiaofficial
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवी शो 'भाबी जी घर पर हैं' में अंगूरी भाभी के किरदार से मशहूर अभिनेत्री शुभांगी अत्रे ने हाल ही में अपने पूर्व पति पियूष पोरे के निधन पर बात की है। पियूष पोरे का निधन 19 अप्रैल 2025 को लीवर सिरोसिस के कारण हुआ था। शुभांगी ने बताया कि डॉक्टरों ने उन्हें पहले ही चेतावनी दे दी थी कि अगर पियूष ने अपनी जीवनशैली में बदलाव नहीं किया, तो ऐसा हो सकता है। शुभांगी इस दौरान काफी इमोशनल हो गईं, चलिए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा। 

एक्स पति को याद कर भावुक हुईं शुभांगी 

शुभांगी ने विरल भयानी से बातचीत करते हुए कहा, ‘मैं यही कहूंगी कि यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण था लेकिन मुझे लगता है कि ये नशे की लत के कारण हुआ। डॉक्टरों ने बहुत पहले ही कह दिया था कि अगर वो अपनी जीवनशैली नहीं बदलेंगे, तो ये हो सकता है।’ उन्होंने आगे कहा, ‘मैं उन्हें सभी अच्छी यादों के लिए याद रखना चाहती हूं। मैंने उन्हें प्यार किया और मैं शायद कभी भी उसे भूल नहीं पाऊंगी।’

विज्ञापन

 

 

शुभांगी और पियूष का तलाक
शुभांगी और पियूष ने 2003 में इंदौर में शादी की थी और 2005 में एक बेटी आशी का स्वागत किया था। हालांकि, फरवरी 2025 में उनका तलाक हो गया था। शुभांगी ने बताया कि तलाक का कारण पियूष की शराब की लत थी, जिसने उनके जीवन पर गहरा प्रभाव डाला। उन्होंने कहा, ‘ये फैसला रातोंरात नहीं लिया गया था। 2018-2019 के आसपास चीजें गलत होने लगीं और आखिरकार 2025 में तलाक हो गया।’ पैपराजी पेज ताहिर जासूस ने भी शुभांगी के इंटरव्यू पर पोस्ट शेयर किया है।
 


 

तलाक के बाद भी की मदद- शुभांगी
शुभांगी ने ये भी बताया कि तलाक के बाद भी उन्होंने पियूष से संपर्क बनाए रखा और उनकी मदद करने की कोशिश की। उन्होंने कहा, ‘मैंने उन्हें हमेशा मदद लेने के लिए प्रोत्साहित किया। मैं उनके परिवार के साथ भी अच्छे रिश्ते बनाए रखी।’

विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: Kajol: आमिर खान की '3 इडियट्स' को नकारने पर काजोल ने रखी राय, कहा- उनके बिना अच्छा किया
 

इसके अलावा इंटरव्य में शुभांगी ने कहा, ‘मैं पियूष को सिर्फ अच्छी यादों के लिए याद रखना चाहती हूं। हमारी बेटी आशी, जो यूएस में पढ़ाई कर रही है, वो भी अपने फाइनल एग्जाम खत्म कर लेगी। उसके बाद हम दोनों ही इंदौर जाएंगे।’ 


तलाक के बाद पति का निधन
बता दें इसी साल फरवरी में शुभांगी अपने पति से अलग हो गई थीं और अप्रैल में उनके एक्स पति पीयूष की मौत हो गई। शुभांगी की मानें तो डॉक्टरों ने पहले ही कह दिया था कि उनके पास ज्यादा वक्त नहीं है लेकिन ये सब इतनी जल्दी हो जाएगा, ये पता नहीं था। 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें