फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Teej Songs: ‘तीज के बरतिया’ से लेकर ‘अचल सुहाग’ तक, इन गीतों के बिना अधूरा है हरतालिका तीज का पर्व

Tue, 26 Aug 2025 11:04 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Hartalika Teej 2025: शिव और पार्वती के प्रेम को दर्शाता हरतालिका तीज का त्योहार सुहागिन महिलाओं के लिए काफी खास होता है। लेकिन ये त्योहार तब तक अधूरा सा लगता है जब तक तीज पर बने ये लोकप्रिय गीत न सुनाई दें।
विज्ञापन
तीज के गाने - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज हरतालिका तीज का त्योहार मनाया जा रहा है। इस त्योहार को भगवान शिव और माता पार्वती के मिलन का प्रतीक माना जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और सुख के लिए उपवास रखती हैं। इस दिन निर्जला व्रत रखा जाता है और घर में पूजा की जाती है। इस पर्व पर कई भजन और भोजपुरी भाषा में कई गीत भी बने हैं, जो इस त्योहार को और भी खास बनाते हैं। ये गीत शंकर-पार्वती और सुहागिन महिलाओं को समर्पित हैं। आइए जानते हैं कौनसे हैं वो गीत जो इस दिन को बनाते हैं और भी खास।

सात सखियां

विज्ञापन

यह गीत हरतालिका तीज के दिन आपको सुनने को मिल जाएगा। यह गीत सात सखियों के तीज पूजन की कहानी बताता है। तीज पर अक्सर ही कई सुहागिन महिलाएं एकसाथ मिलकर पूजा करती हैं। यह गीत उसी एकता को दर्शाता है।

तीज व्रत भूखल बानी
हरतालिका तीज का व्रत 24 घंटे चलता है। इस दौरान सोना भी वर्जित होता है, जिसके चलते सुहागिनें रातभर जागरण करती हैं और शिव-पार्वती की भक्ति के गीत भी गाती हैं। इन्हीं गीतों में एक लोकप्रिय गीत है ‘तीज व्रत भूखल बानी’। निशा उपाध्याय की आवाज वाला यह गीत काफी लोकप्रिय है और तीज के मौके पर सुहागिनें इस गीत को जागरण के दौरान गाती हैं। यह गीत महिलाओं के समर्पण को दर्शाता है।

विज्ञापन

सजे है अंबर सजी है धरती - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

तीज के बरतिया
इसी लिस्ट में भोजपुरी स्टार एक्टर-सिंगर अक्षरा सिंह और रिनी चंद्रा की आवाज वाला गीत ‘तीज के बरतिया’ भी शामिल है। लगभग पांच साल पहले रिलीज हुआ ये गीत आज भी हरतालिका तीज पर सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगता है। इस गीत में सुहागिन महिलाओं की भावनाओं को दर्शाया गया है।

सजे है अंबर सजी है धरती
यह भजन शिव-पार्वती के मिलन और प्रेम को दर्शाता है। हरतालिका तीज के दिन यह भजन महिलाएं रात्रि जागरण में गाती हैं और शिव की आराधना करती हैं। यह गीत यूट्यूब पर भी काफी लोकप्रिय है।

मिले सातों जनम का प्यार
तीज पर सुनाई देने वाला ये गीत पति-पत्नी के बीच के प्यार और सात जन्मों के साथ के बारे में है। जिसमें सुहागिन शिव-पार्वती से अपने पति की लंबी आयु और सात जन्मों का साथ बना रहे, इसकी कामना करती हैं।

विज्ञापन

अचल सुहाग गीत - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

प्यार मिल जाए पिया का
शिव-पार्वती के प्रेम और साथ को दर्शाता ये गीत हरतालिका तीज के दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु की कामना के लिए गाती हैं। यह गाना टीवी शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में भी सुनने को मिलता था।

अचल सुहाग
भोजपुरी अदाकारा काजल राघवानी पर फिल्माया गया गीत ‘अचल सुहाग’ हरतालिका तीज पर चर्चाओं में आ गया है। अल्का झा की आवाज में सजे इस गीत के बोल सुहागिन महिलाओं की भावनाओं को दर्शाता है, जिसमें वो अपने पति लंबी आयु की कामना करती हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें