थिएटर कर रहे फिल्म की रिलीज की मांग
'ठग लाइफ' के देशभर में रिलीज होने से पहले बेंगलुरु के कुछ सिनेमाघर कर्नाटक उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटा रहे हैं। वह मांग कर रहे हैं कि फिल्म को निर्धारित तारीख 5 जून को रिलीज करने की इजाजत दी जाए। फिल्म रिलीज के साथ ही उन्होंने सुरक्षा की भी मांग की है।
पुलिस सुरक्षा और पक्षकार बनने की मांग
एक थिएटर चेन ने कमल हासन की प्रोडक्शन कंपनी द्वारा दायर रिट याचिका में एक पक्षकार बनने की गुजारिश की है। थिएटर ने अदालत से याचिकाकर्ता के रूप में मामले में शामिल होने की इजाजत मांगी है। इस थिएटर का कहना है कि वह दशकों से लोगों का मनोरंजन करता रहा है। थिएटरों का कहना है कि उन्हें धमकी दी गई है कि अगर वह फिल्म रिलीज करते हैं तो उनकी संपत्ति को नुकसान हो सकता है।
यह खबर भी पढ़ें: Pankaj Tripathi: कमल हासन की ‘ठग लाइफ’ को लेकर पंकज त्रिपाठी ने दिया बड़ा अपडेट, बोले- ‘ये झूठी खबर है’
थिएटरों की ये हैं मांगें
आवेदक ने कहा है कि वह 5 जून से 'ठग लाइफ' को रिलीज करना चाहते हैं। उनका कहना है कि अगर स्क्रीनिंग में किसी भी तरह की देरी होती है तो उन्हें वित्तीय नुकसान हो सकता है। थिएटरों को डर है कि अगर फिल्म को अलग-अलग समय पर रिलीज किया गया तो इसकी अवैध प्रतियां ऑनलाइन प्रसारित हो सकती हैं। इससे वैध टिकटों की बिक्री कम हो सकती है। थिएटरों ने मांग की है कि फिल्म रिलीज के वक्त उन्हें सुरक्षा दी जाए।
ठग लाइफ के बारे में
'ठग लाइफ' कमल हासन की अदाकारी वाली फिल्म हैं। फिल्म में कमल हासन के अलावा सिलंबरासन, अली फजल, नस्सर, अभिरामी, अशोक सेल्वन और तृषा कृष्णन हैं। फिल्म का निर्देशन मणि रत्नम ने किया है। यह एक गैंगस्टर ड्रामा फिल्म है। कमल हासन इस फिल्म के सहलेखक भी हैं। फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।