निर्माताओं ने किया था कोर्ट का रुख
'टॉक्सिक' का निर्माण करने वाले केवीएन प्रोडक्शंस ने फिल्म के बारे में गलत और नुकसानदेह कंटेंट के प्रकाशन से सुरक्षा पाने के लिए सेशंस कोर्ट का रुख किया था। याचिका पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने ऐसे पब्लिकेशन और ब्रॉडकास्ट पर रोक लगाने का आदेश जारी किया।
फिल्म 'टॉक्सिक' के बार में
यश ही इस बहुप्रतीक्षित फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है। यश के साथ कियारा आडवाणी लीड रोल में हैं। उनके अलावा हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और नयनतारा भी अहम भूमिका अदा कर रहे हैं। फिल्म में जबर्दस्त एक्शन देखने को मिलने वाला है। फिल्म की कहानी 1940 और 1970 के दशक के बीच गोवा पर आधारित है।