फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'शायद आपको मजा आ रहा है...'; कंगना रनौत विवाद पर तापसी पन्नू ने तोड़ी चुप्पी; बताया कैसे खत्म होगी ये 'जंग'?

Tue, 25 Aug 2026 05:30 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Taapsee Pannu Video: कंगना रनौत और तापसी पन्नू के बीच जुबानी जंग एक बार फिर छिड़ गई है। हाल ही में तापसी पन्नू ने इसे लेकर रिएक्शन दिया है। जानिए वे क्या बोलीं?
विज्ञापन
कंगना रनौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कंगना रनौत और तापसी पन्नू के बीच लंबे समय से मतभेद रहे हैं। साल 2019 में दोनों के बीच सार्वजनिक रूप से झगड़ा हुआ था। एक बार फिर दोनों के बीच जुबानी जंग शुरू हुई। बीते दिनों कंगना के साथ विवाद पर तापसी ने रिएक्शन देते हुए परवरिश पर बात कर दी थी। कंगना ने भी सोशल मीडिया पर रिएक्शन दिया था। वहीं, अब तापसी ने इस पर प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन

कंगना रनौत-तापसी पन्नू - फोटो : इंस्टाग्राम
तापसी पन्नू ने क्या कहा?
आज फिल्म 'गांधारी' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के मौक पर पैपराजी ने तापसी पन्नू से कंगना रनौत से विवाद के बारे में सवाल किया गया। पैप्स ने पूछा, एक महिला दूसरी महिला को सपोर्ट करती है, तभी एक बेहतर सोसाइटी होती है। मगर, आपका और कंगना का वॉर चल रहा है और आपने उन्हें लेकर परवरिश को लेकर भी बात की।
इस पर तापसी ने कहा, 'मैं इतना कहना चाहूंगी कि हर बार आप क्यों मेरे से ऐसा सवाल करते हैं। दो महिलाओं के बारे में। आपको आज का ही मौका मिला ये सवाल करने का। आप खत्म क्यों नहीं होने देते यह झगड़ा'?

कंगना रनौत-तापसी पन्नू - फोटो : इंस्टाग्राम
तापसी पन्नू बोलीं- 'सब एक जैसा सवाल पूछते हैं'
  • तापसी ने आगे कहा, 'आप जब हम दोनों से ये वाला सवाल करना बंद करेंगे ना तो ये ईश्यू भी खत्म हो जाएगा। 
  • आप सब लोगों को या तो मजा आ रहा है ये सब देखकर, तो सब एक जैसा सवाल पूछने में लगे पड़े हैं। 
  • अगर आप हकीकत में चाहते हैं कि यह ईश्यू खत्म हो तो आप ये सवाल तभी पूछना बंद कर देते और ये बात तभी खत्म हो जाती'।
     
विज्ञापन

गांधारी ट्रेलर - फोटो : वीडियो ग्रैब
कब रिलीज होगी 'गांधारी'?
बता दें कि तापसी पन्नू की आगामी फिल्म 'गांधारी' का आज ट्रेलर जारी हो चुका है। इसमें वे एक मां की भूमिका में नजर आई हैं, जिसकी बच्ची का अपहरण हो जाता है। यह फिल्म 03 सितंबर 2026 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें