कौन है जैकी चैन का मिस्टर मियागी?
इसके बाद जैकी चैन से पूछा गया कि आपका मिस्टर मियागी (उस्ताद) कौन है? इस पर उन्होंने कहा 'मेरे लिए कई सारे मिस्टर मियागी (उस्ताद) हैं। कई उस्ताद ने मुझे सिखाया। इसलिए मेरी जिंदगी में बहुत सारे मिस्टर मियागी (उस्ताद) हैं। फिल्म में मैं मिस्टर मियागी बना हूं। मैं कई बच्चों को सिखाना चाहता हूं, जो कुछ मैंने अपने उस्ताद से सीखा है।
यह खबर भी पढ़ें: Viral Video: बॉलीवुड में काम करने पर अजय देवगन से बोले जैकी चैन, आप फाइट करो मैं डांस करूंगा
भारत में कई भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म
आपको बता दें कि फिल्म 'कराटे किड: लीजेंड्स' भारत में 30 मई को रिलीज होने वाली है। इसके हिंदी संस्करण में मिस्टर हान को अजय देवगन ने अपनी आवाज दी है। वहीं अजय देवगन के बेटे युग देवगन ने ली फोंग के किरदार को अपनी आवाज दी है। फिल्म 'कराटे किड: लीजेंड्स' भारत में अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी।
15 साल बाद जैकी चैन की वापसी
जैकी चैन 15 साल के बाद कराटे किड फ्रैंचाइज में वापस आए हैं। वह नई किस्त में मिस्टर हान के रूप में आए हैं। चीन में सेट पिछली सीरीज के उलट यह सीक्वल न्यूयॉर्क शहर की सड़कों पर बनी है।