फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Housefull 5 X Review: ‘हाउसफुल 5’ को लेकर लोगों में दिखा उत्साह, फैंस ने बताया ‘बेस्ट कॉमेडी फिल्म’

Fri, 06 Jun 2025 10:33 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Housefull 5 Twitter Reaction: अक्षय कुमार की ‘हाउसफुल 5’ को लेकर इंतजार खत्म हुआ। फिल्म आज रिलीज हो गई है। जानिए फिल्म देखकर लौटे लोगों ने एक्स पर दिए क्या रिव्यू।
विज्ञापन
हाउसफुल 5 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साल की सबसे बड़ी कॉमेडी फिल्म ‘हाउसफुल 5’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। ये बॉलीवुड की पहली दो क्लाइमेक्स वाली फिल्म है, जो एक साथ रिलीज हो रही है। अलग-अलग क्लाइमेक्स के चलते  फिल्म को ‘हाउसफुल 5 ए’ और ‘हाउसफुल 5 बी’ दो भागों में बांटा गया है। जिसके चलते फिल्म को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे लोग, रिलीज होते ही थिएटर में पहुंचने लगे। जानते हैं ‘हाउसफुल 5’ देखकर लौटे लोगों का कैसा रहा रिएक्शन।

शुरुआती 5 मिनट न करें मिस

विज्ञापन

कई लोगों ने फिल्म को देखने के बाद सलाह दी है कि फिल्म के पहले 5 मिनट काफी महत्वपूर्ण हैं और उन्हें किसी भी कीमत पर मिस न करें। कुछ यूजर्स ने फिल्म की ओपेनिंग शानदार बताया और इसे बिल्कुल भी मिस न करने वाला बताया।
 


 

 

थिएटर के बाहर लगीं लंबी लाइनें

विज्ञापन

‘हाउसफुल 5’ को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर कई वीडियोज सामने आए हैं, जिनमें सुबह-सुबह ही थिएटर के बाहर फिल्म के लिए लंबी-लंबी लाइनें लगी दिख रही हैं। जो दर्शाती हैं कि फिल्म को लकर लोगों में क्रेज है।
 


 

एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है जिसमें थिएटर के बाहर फैंस का हुजूम देखने को मिल रहा है। ये वीडियो ओडिशा के भुवनेश्वर का बताया जा रहा है।
 

 

यूजर बोले- बॉलीवुड की बेस्ट कॉमेडी फिल्म
एक यूजर ने फिल्म को बॉलीवुड की बेस्ट कॉमेडी फिल्म बताया। एक-एक जोक काफी बेहतरीन है। यूजर ने कहा कि कोई भी अक्षय कुमार से बढ़िया कॉमेडी नहीं कर सकता।
 


 
 

 

कुछ लोगों को नहीं पसंद आई फिल्म
हालांकि, कुछ लोग जहां फिल्म की तारीफ कर रहे हैं और इसे बेस्ट कॉमेडी फिल्म बता रहे हैं। तो वहीं कई यूजर्स को फिल्म पसंद नहीं आई है। एक यूजर ने फिल्म को बेकार बताया और अक्षय कुमार को फिल्म में बर्बाद करने की बात कही।
 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें