फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिलजीत नहीं दिव्य कुमार ने गाया था ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ का यह गाना, इसलिए हुए रिप्लेस; सिंगर का बड़ा खुलासा

Mon, 10 Nov 2025 06:32 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Divya Kumar On Song Tenu Ki Pata: आर्यन खान का शो ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ रिलीज के इतने दिनों बाद भी लगातार चर्चाओं में बना हुआ है। अब सीरीज के गाने ‘तेनु की पता’ को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है।
विज्ञापन
दिव्य कुमार और दिलजीत दोसांझ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आर्यन खान की डेब्यू वेब सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ को दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली। सीरीज के गानों को भी पसंद किया गया। इस सीरीज में दिलजीत दोसांझ की आवाज में गाया गाना ‘तैनू की पता’ की भी लोगों ने तारीफ की। लेकिन अब दिलजीत के इस गाने को लेकर बॉलीवुड में कई हिट सॉन्ग दे चुके सिंगर दिव्य कुमार ने एक बड़ा खुलासा किया है। सिंगर ने बताया कि पहले ये गाना उनकी आवाज में रिकॉर्ड किया गया था। लेकिन फिर आखिर क्या हुआ कि दिव्य की जगह दिलजीत ने गाया ये गाना…

गाने से हटाने के बदले में रेड चिलीज ने ऑफर किए पैसे

विज्ञापन

डिजिटल कमेंट्री के साथ हालिया बातचीत में दिव्य कुमार ने ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के ‘तैनू की पता’ से जुड़ा बड़ा खुलासा किया। सिंगर ने बताया कि कैसे गाने के फाइनल वर्जन में उन्हें रिप्लेस कर दिया गया और इसके बाद की इमोशनल जर्नी कैसी रही। दिव्य कुमार ने कहा कि मुझे शाहरुख खान की रेड चिलीज एंटरटेनमेंट से एक शानदार मौका मिला था। यह आर्यन खान की ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के लिए था। फिर मैंने 'तैनू की पता' गाया था, लेकिन बाद में उन्होंने इसे दिलजीत दोसांझ की आवाज से रिप्लेस कर दिया। हालांकि, उन्होंने इसके बदले में मुआवजे के तौर पर मुझे बहुत ज्यादा पैसे देने की पेशकश की, लेकिन मैंने मना कर दिया। मैंने पैसे लेने से इसलिए मना कर दिया क्योंकि यह शाहरुख खान की कंपनी थी। जब मैं उनके ऑफिस में बैठा था, तो मेरी आंखों में आंसू आ गए थे।

शाहरुख को मानते हैं अपने लिए खास
दिव्य कुमार ने बताया कि मुआवजे के पैसे ठुकराने के पीछे की वजह काफी निजी थी। क्योंकि ये उनका शाहरुख के प्रति जो सम्मान और प्यार है, उसकी वजह से था। सिंगर ने कहा कि शाहरुख ने ही मुझे बनाया। मैं उनसे प्रेरित था। जब भी मुझे किसी शो या प्रतियोगिता से रिजेक्ट किया जाता, तो मैं ‘मन्नत’ के बाहर जाकर फूट-फूट कर रोता था। उन्होंने मुझे आगे बढ़ने की ताकत दी। जैसे दूसरे लोग मानते हैं कि कोई दिव्य शक्ति उनका मार्गदर्शन कर रही है, मेरे लिए वह ऊर्जा और दिव्य शक्ति शाहरुख ही हैं।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ेंः 'कलम जख्मों पर रखनी पड़ती है', विजय वर्मा और फातिमा की 'गुस्ताख इश्क' का ट्रेलर रिलीज; शायरी ने लगाए चार चांद

दिव्य ने दिए कई हिट सॉन्ग
दिव्य कुमार ने अपने करियर में कई सुपरहिट गाने दिए हैं। इनमें ‘जी करदा’, ‘शुभारंभ’, ‘सुन साथिया’ और ‘हवन करेंगे’ जैसे लोकप्रिय गाने शामिल हैं। दिव्य ने शाहरुख के लिए उनकी फिल्म ‘जीरो’ में शाहरुख और सलमान पर फिल्माया गया गीत ‘इश्कबाजी’ गाया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें