फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपिल ने अपने शो में मिर्गी के मरीजों का उड़ाया मजाक

Tue, 19 Jul 2016 10:47 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
kapil sharma
विज्ञापन
चर्चित कॉमेडी कपिल शर्मा शो में मिर्गी के दौरे पर जूता सुंघाने के मामले में देश में मिर्गी पर काम कर रही एक संस्था की ओर से चैनल को लिखा गया है कि शो में जो दिखाया गया है वह गलत है। इससे मरीज और उनके परिजन गुमराह होते हैं।
विज्ञापन


संस्था की ओर से इसकी शिकायत ब्रॉडकॉस्टिंग कंटेट कंप्लेन काउंसिल (बीसीसीसी) से भी की गई है और इसकी अगले माह सुनवाई होनी है। मिर्गी पर काम करने वाली संस्था एकत्वम की ओर से सोनी चैनल को पत्र लिखा गया। चैनल की ओर से सकारात्मक जवाब नहीं मिलने पर संस्था की सचिव की ओर से बीसीसीसी में शिकायत की गई है। इस पर 26 अगस्त को सुनवाई तय हुई है।

संस्था की ओर से इसकी शिकायत सूचना और प्रसारण मंत्रालय को भी पत्र लिखकर शिकायत की गई है। इससे पहले कपिल का कॉमेडी शो कलर्स चैनल पर आता था, उस दौरान भी दो बार कलर्स चैनल को इस संबंध में लिखा गया था। संस्था के मुताबिक अब तक तीन बार इस कार्यक्रम में मजाक के तौर पर मिर्गी का दौरा पड़ने पर जूता सुंघाने सहित दूसरे उपाय किए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मिर्गी का दौरा पड़ने पर जूता सुंघाने से दौरा खत्म नहीं होता

kapil
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की न्यूरोलॉजिस्ट डॉ.मंजरी त्रिपाठी ने कहा कि यह चर्चित कार्यक्रम है लाखों लोग इसे देखते हैं यदि कार्यक्रम में इस तरह की चीज दिखाई जाएगी तो इससे गलत संदेश जाएगा। लोगों को यह पता होना चाहिए कि मिर्गी का दौरा पड़ने पर जूता सुंघाने से दौरा खत्म नहीं होता है। 

गैर सरकारी संस्था एकत्वम के सचिव अदोष दत्ता ने कहा कि अभी तक दो बार कलर्स चैनल को एक बार सोनी टीवी को इस संबंध में शिकायत की गई है। 

लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने पर इसकी शिकायत बीसीसीसी को की गई है। एक आंकड़े के मुताबिक देश में एक करोड़ से ज्यादा लोग मिर्गी से पीड़ित हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें