फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Batwara 1947 X Review: शुरुआत सुस्त, मगर सेकंड हाफ ने जीता दर्शकों का दिल; 'बंटवारा' देख क्या बोले दर्शक?

Fri, 14 Aug 2026 11:48 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

Batwara 1947 X Review: फिल्म 'बंटवारा 1947' रिलीज हो चुकी है। फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे दर्शक फर्स्ट डे फर्स्ट शो देख चुके हैं और नेटिजंस सोशल मीडिया पर अपना रिएक्शन साझा कर रहे हैं। जानिए फिल्म ने कितना जादू किया?
विज्ञापन
'बंटवारा 1947' फिल्म - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सनी देओल स्टारर फिल्म 'बंटवारा 1947' आज शुक्रवार को रिलीज हो चुकी है। यह फिल्म साल 1947 में हुए भारत और पाकिस्तान विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित है। राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी फिल्म में प्रीति जिंटा, अली फजल और शबाना आजमी भी अहम भूमिकाओं में हैं। दर्शकों को फिल्म कैसी लगी? जानिए

विज्ञापन

बंटवारा 1947 - फोटो : इंस्टाग्राम
सनी देओल और शबाना आजमी ने जीता दिल
फिल्म 'बंटवारा' में सनी देओल को सिकंदर मिर्जा की भूमिका में देखा गया है। अपनी अदाकारी से एक बार फिर वे दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रहे हैं। खासकर 'माई' यानी शबाना आजमी के साथ उनकी बॉन्डिंग जबर्दस्त दिखी है।
 
 

एक यूजर ने लिखा है, 'फिल्म खत्म होने के बाद भी 'बंटवारा 1947' मेरे जहन में इतनी गहराई तक बसी रहेगी, इसकी उम्मीद नहीं थी। मैं सनी देओल के जबर्दस्त सीन देखने की उम्मीद से गई थी, लेकिन जिन सीन के बारे में मैं अब भी सोच रही हूं, वे शांत और भावुक पल हैं। सिकंदर का धीरे-धीरे 'माई' को अपनी मां के रूप में देखने लगना बहुत खूबसूरती से दिखाया गया है'।
   

बंटवारा 1947 - फोटो : वीडियो ग्रैब
करण देओल ने भी दिखाया दम
फिल्म में सनी देओल के बेटे करण देओल भी अहम भूमिका में हैं और अपना असर छोड़ने में कामयाब रहे हैं। यूजर ने लिखा है, 'करण देओल के डायलॉग्स सिर्फ लाउड नहीं, कन्विक्शन के साथ डिलीवर हैं। 'बटवारा1947' उन्हें यह साबित करने का मौका देती है कि वे बड़े पर्दे पर अपनी पकड़ बना सकते हैं'।
 
 

दर्शक राजकुमार संतोषी के निर्देशन की तारीफ कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दर्ज कराते हुए लिख रहे हैं कि एक बार फिर संतोषी ने ऐसा दमदार सिनेमा बनाया है, जो किसी इवेंट की तरह महसूस हो रहा है।
 

सनी देओल के लिए अवॉर्ड की सिफारिश
सनी देओल की अदाकारी ने दर्शकों पर ऐसा असर छोड़ा है कि दर्शक अभी से उनका नाम अवॉर्ड्स के लिए सुझा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, 'ऐसा अभिनय है सनी देओल का कि हर अवॉर्ड के लिए उनके नाम हो, वे इसके हकदार हैं'।
 

सेकंड हाफ ज्यादा जोरदार
कुछ दर्शकों का कहना है कि फिल्म का पहला पार्ट खास असरदार नहीं लगा। हालांकि, सेकंड हाफ ने जरूर असर छोड़ा है। एक यूजर ने लिखा है, 'फिल्म के पहले हिस्से में सिकंदर और हमीदा की कमियां परेशान करती हैं, लेकिन दूसरे हिस्से तक आते-आते आप उनसे जुड़ जाते हैं। उनके लिए प्रोटेक्टिव महसूस करने लगते हैं। यह बेहतरीन कैरेक्टर राइटिंग है। प्रीति जिंटा और सनी देओल ने बहुत ही शानदार और दिल को छू लेने वाली एक्टिंग की है'।
 
 
 
 
विज्ञापन

'बंटवारा 1947' का ट्रेलर - फोटो : सोशल मीडिया
प्रीति जिंटा के कमबैक का उत्साह
दर्शक फिल्म में प्रीति जिंटा की उपस्थिति को लेकर भी उत्साहित हैं, जो लंबे अरसे बाद परदे पर लौटी हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें