किस मामले के तहत हुई गिरफ्तारी?
बताया जा रहा है कि जुलाई 2024 में हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान एनामुल हक नामक व्यक्ति को गोली लगी थी। वह कई दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहा और ठीक होने के बाद उसने इस साल 3 मई को मामला दर्ज करवाया। इस केस में कुल 283 लोगों को आरोपी बनाया गया है, जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना और 17 कलाकारों के नाम शामिल हैं। इसी लिस्ट में नुसरत फारिया का नाम भी शामिल है।
ये खबर भी पढ़ें: Nusrat Faria: कभी पर्दे पर शेख हसीना बनकर छाई थीं, अब हुईं गिरफ्तार; जानें कौन हैं अभिनेत्री नुसरत फारिया ?
शेख हसीना के किरदार से बनाई पहचान
'मुझिब: द मेकिंग ऑफ ए नेशन' नामक फिल्म में शेख हसीना की भूमिका निभाने के बाद नुसरत फारिया देश-विदेश में चर्चा में आई थीं। अब उनकी गिरफ्तारी को लेकर बांग्लादेशी इंडस्ट्री और राजनीतिक गलियारों में बवाल मच गया है।
कलाकारों ने की आलोचना
बांग्लादेश फिल्म इंडस्ट्री के कई चर्चित चेहरों ने भी इस कार्रवाई की कड़ी आलोचना की है। आशफाक निपुन, अजमेरी हक बधोन और शराफ अहमद जैसे कलाकारों ने सरकार के इस कदम को 'तानाशाही' बताया है और इसे रचनात्मक स्वतंत्रता पर हमला करार दिया है।